एक्सप्लोरर

आरजेडी दफ्तर में श्याम रजक और जगदानंद सिंह सरीखे नेता लाइन में खड़े रह गए, जानें जब तेजस्वी पहुंचे तो क्या हुआ?

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती का मौका था. आरजेडी के सभी नेता लाइन में खड़े थे. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सभी नेताओं को लाइन में खड़े रहने का आदेश दे रहे थे. तभी तेजस्वी यादव वहां पहुंचे और लाइन को तोड़कर पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर माल्यार्पण करने चले गए.

पटना: लालू यादव की पार्टी आरजेडी में इन दिनों अनुशासन का डंडा ज़ोर शोर से चलाया जा रहा है लेकिन तेजस्वी यादव इसे मानने को तैयार नहीं है. आरजेडी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती का मौका था. आरजेडी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़ थी. एक बजे तेजस्वी का प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित था. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक लाइन कतार से खड़े होने के लिए आदेश दे रहे थे. इसके बाद पूर्व मंत्री श्याम रजक और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी सरीखे कद्दावर नेता भी जगदानन्द के कड़े रुख को देखते हुए लाइन में लग गए. अंतिम समय में शक्ति यादव और जगदानन्द भी लाइन में लग गए. लेकिन तेजस्वी यादव आरजेडी कार्यालय पहुंच लाइन को तोड़ते हुए माल्यार्पण करने पहुंच गए.

तेजस्वी के साथ सुरक्षाकर्मियों का जत्था भी पहुंच गया. जगदानन्द सुरक्षाकर्मियों को हटाने के लिए कहते रहे लेकिन कोई नहीं सुना. कुछ ने तो सुनकर अनसुना कर दिया. इस बारे में जब जगदानन्द से सवाल पूछा गया तो उन्होंने तेज तेजस्वी को भी अनुशासन में लाने की बात कही.

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को भी अनुशासन लाना चाहिए. उन्होंने कहा कि लालू यादव के समय में हज़ारों कार्यकर्ता अपनी समस्या लेकर आते थे, और हमलोग एक लाइन में खड़ा कराकर उनकी समस्या सुन लेते थे, और बाद में पार्टी उसपर घंटों काम करती थी. लालू यादव ने खुद इस चीज को शुरू किया है. डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के जमाने और लालू यादव के समय तक और आज आरजेडी के नेतृत्व जो भी किया है, हम सभी लोग समाज के क्रांति के लिए बने हैं.

जगदानंद सिंह ने कहा कि श्याम रजक, उदय नारायण चौधरी और हमलोग अगर लाइन में खड़े नहीं होंगे तो कल हम जाने वाले हैं, हमारे नई पीढ़ी आगे आने वाली है. कतार में खड़े होने से समय की बचत होती है. यह अनुशासन हमारे नई पीढ़ी को भी सीखना चाहिए.

वहीं जेडीयू के नेता और पूर्व मंत्री नीरज सिंह ने जेडीयू से आरजेडी गए नेताओं पर तो चुटकी ली ही साथ ही जगदानन्द को नसीहत भी दी. नीरज कुमार ने कहा कि आपने दावा किया है कि तेजप्रताप और तेजस्वी यादव को  अनुशासन के दायरे में रहना होगा. वरीय नेता श्याम रजक और उदय नारायण चौधरी लाइन में खड़े थे लेकिन तेजस्वी यादव लाइन को तोड़कर चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पन करने पहुंच गए. क्योंकि वे लालू यादव के बेटे हैं, उनको अधिकार है.

नीरज सिंह ने कहा, “यह कैसा अनुशासन है. श्याम रजक ओर उदय नारायण चौधरी के लिए अनुशासन का डंडा अलग है और लालू यादव के बेटे के आगे आप कुछ बोल नहीं पाते हैं, यह कैसा अनुशासन है आपका?”

बिहार: CRPF के रिटायर्ड जवान की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget