एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव का दावा- सदन में मंत्री ने दिखाया मुक्का, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देखते रहे

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सदन में खानदान तक की बातें हुई, मंत्री द्वारा मुक्का दिखाया गया लेकिन मुख्यमंत्री देखते रहे. उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून को लेकर सरकार दोहरी नीति अपना रही है.

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को एक बार फिर शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है. उन्होंने मंत्री रामसूरत राय के भाई हंसलाल राय के स्कूल से शराब बरामदगी के मामले में खुलासा करते हुए कहा कि इस मामले में न केवल हंसलाल राय आरोपी हैं बल्कि मंत्री के भांजों को भी आरोपी बनाया गया है. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हंसलाल राय के स्वामित्व वाले स्कूल में शराब बरामद हुई. करीब पांच महीना गुजर गया, लेकिन अब तक मंत्री के भाई और भांजे को गिरफ्तार नहीं किया गया है और न ही उस परिसर में थाना खोला गया है.

तेजस्वी ने कहा कि शराब बरामदगी के दौरान जो पिकअप वैन भी जब्त किया गया था, वह भी मंत्री के भाई का ही है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून को लेकर सरकार दोहरी नीति अपना रही है. उन्होंने कहा कि कहा कि 1 अप्रैल को बिहार में शराबबंदी लागू की गई थी. इस साल एक अप्रैल को शराबबंदी के पांच साल पूरे हो जाएंगे. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक अप्रैल तक शराब बरामद वाले परिसर में थाना नहीं खोला जाता है तो आरजेडी और महागठबंधन के लोग मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे.

सदन में मंत्री द्वारा मुक्का दिखाया गया- तेजस्वी

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए कटाक्ष किया कि यदि इस एक अप्रैल तक मंत्री के भाई और भांजे को इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री आवास में एक ठेका खोल लें. इसके साथ ही साथ सारे मंत्री के घर में एक-एक ठेका खोलवा दें. तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों से अपील की है कि अगर मंत्री के भाई के परिसर में थाना नहीं खोला गया तो वैसे लोग मुख्यमंत्री पर मुकदामा दायर करें, जिनकी संपत्ति शराबबंदी कानून के तहत जब्त की गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार को सदन में खानदान तक की बातें हुई, मंत्री द्वारा मुक्का दिखाया गया लेकिन मुख्यमंत्री देखते रहे.

उल्लेखनीय है मुजफ्फरपुर जिले के एक स्कूल परिसर में शराब बरामद की गई थी. आरोप है कि यह परिसर मंत्री रामसूरत राय के भाई का है. इस घटना के बाद विपक्ष लागतार निशाना साध रहा है.

यह भी पढ़ें-

तेजस्वी ने CM आवास के घेराव की दी चेतावनी, कहा- एक अप्रैल तक मुख्यमंत्री करें ये काम, नहीं तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget