एक्सप्लोरर

उपचुनाव से पहले तेजस्वी यादव का CM पर बड़ा आरोप, कहा- वोट के लिए साड़ी बंटवा रहे नीतीश कुमार, देखें VIDEO

कुशेश्वर स्थान और तारापुर में 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने वाला है. पटना में तेजस्वी यादव ने आज शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. इस दौरान आरोप लगाने के साथ कहा कि हम चुनाव जीत रहे हैं.

पटनाः बिहार में दो विधानसभा सीट (कुशेश्वर स्थान और तारापुर) पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने वाला है. इसके पहले ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर एक वीडियो को शेयर करते हुए बड़ा आरोप लगाया है. तेजस्वी यादव ने पटना में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि नीतीश कुमार वोट के लिए छठ के नाम पर साड़ी बंटवा रहे हैं. इस दौरान तेजस्वी यादव ने एक वीडियो दिखाया. वीडियो में महिला यह बता रही है कि उसे तीर छाप पर वोट देने के लिए कहा गया है और साड़ी दी गई है. उसके साथ अन्य भी महिलाओं को साड़ी दी गई है.

डंके की चोट पर चुनाव जीत रहेः तेजस्वी यादव

आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है. कहा कि हमने गुरुवार को दिलीप कुमार झा के बारे में बताया था. इस मामले में एक डेलिगेशन चुनाव आयोग के पास गया. उन्हें 25 बूथ की जिम्मेदारी मिली थी उससे मुक्त किया गया. हालांकि उनका एक महीने पहिले ट्रांसफर हुआ था. हमारी शिकायत सही पाई गई जिसके बाद इस एक्शन को लिया गया है. ऐसे लोगों को चुनचुन कर दोनों क्षेत्रों में तन, धन और बल का प्रयोग किया जा रहा. हम डंके की चोट पर चुनाव जीत रहे हैं.

यह भी पढ़ें-  Arrah Road Accident: 4 महिलाओं को स्कॉर्पियो ने रौंदा, घटनास्थल पर सबकी मौत, सुबह टहलने के दौरान हादसा

30 तारीख को बेईमानी हुई तो तुरंत पहुंच जाएंगे

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह लड़ाई लालटेन और तीर के बीच नहीं है यह जनता और सरकार के बीच है. बिहार में शराब की बौछार हो रही है. कई जगह प्रशासन दारू बंटवाने का काम कर रहा है. कई जगह थाना प्रभारी ही फोन पर डीलरों से बात करके दारू बंटवा रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर 30 तारीख को वोटिंग के दौरान बेईमानी हुई तो हम वहां पहुंच जाएंगे. हिलने-डुलने वाले नहीं हैं. हेलिकॉप्टर रखे हुए हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि चोर दरवाजे से आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर चोरी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Video Viral: औरंगाबाद में ‘मटुकनाथ’ बने प्रोफेसर को छात्रा ने चप्पल से पीटा, मामला इतना बढ़ गया कि भागना पड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget