एक्सप्लोरर

'तेजस्वी कभी झुकेगा नहीं', सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ डिप्टी सीएम ने किया एलान, लालू यादव लड़ते रहे तो उनका बेटा भी...

Tejashwi Yadav News: तेजस्वी यादव इन दिनों बीजेपी पर काफी आक्रामक हैं. वहीं, शुक्रवार को उन्होंने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी किया, जिसमें लालू यादव पर कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा.

पटना: ईडी और सीबीआई (ED and CBI) की कार्रवाई को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बीजेपी (BJP) पर लगातर हमलावर हैं. वहीं, शुक्रवार को उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी किया, जिसमें तेजस्वी यादव जमकर बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव (Lalu Yadav) संघर्ष करते रहे लेकिन कभी झूके नहीं. मेरे पिता सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ लड़ते रहे तो उनका बेटा भी झुकने को तैयार नहीं है. लड़ाई लड़ते रहेंगे.

'लोकतंत्र को ही खत्म कर देना चाहते हैं'

तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव के बाल पक गए हैं, बूढ़े हो गए हैं और बीमार हैं लेकिन अभी भी लड़ रहे हैं. लालू यादव की ये लड़ाई अल्पसंख्यक, दबे-कुचले और गरीब लोगों के लिए है. आगे बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग देश को क्या बनना चाहते हैं? लोकतंत्र को ही खत्म कर देना चाहते हैं. देश के संविधान को खत्म कर देना चाहते हैं. मुद्दे की बात नहीं हो रही है. हम लोग पढ़ाई, दवाई, कमाई और सिंचाई की बात कर रहे हैं तो बीजेपी क्या बात कर रही है?

9 घंटे तक चली थी ईडी की पूछताछ

बता दें कि नौकरी के बदले भूमि घोटाले मामले में कुछ दिन पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से ईडी ने दिल्ली में लंबी पूछताछ की थी. यह पूछताछ करीब 9 घंटे तक चली थी. इसके बाद उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव से पहले डराने की कोशिश है. यह सब 2024 के लोकसभा तक चलता रहेगा. उन्होंने कहा कि हमने कुछ गड़बड़ किया ही नहीं, तो सजा क्या देंगे.

नौकरी के बदले भूमि घोटाले मामले में पहुंचे थे ईडी कार्यालय

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को नई दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में पूछताछ के बाद वापस लौट आए. इससे पहले अपने पिता और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और परिवार के अन्य सदस्यों से जुड़े जमीन के बदले नौकरी घोटाले के मामले में बिहार के डिप्टी सीएम प्रवर्तन निदेशालय की जांच में शामिल हुए. गौरतलब है कि मामले में इस महीने की शुरुआत में एजेंसी की ओर से समन जारी किए जाने के बाद तेजस्वी यादव मंगलवार की सुबह दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के मुख्यालय पहुंचे और जांच में शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें: Bihar: 'नीतीश बाबू आप PM थे, PM हैं और PM रहेंगे! P से पलटी, M से मार...', बिहार के सीएम पर किसका फूटा गुस्सा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget