एक्सप्लोरर

'मुझे नीतीश कुमार की चिंता... उनको कुछ खिलाया-पिलाया जा रहा', जमुई में खूब बोले तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav: तेजस्वी ने कहा कि जेडीयू के लोग शराब की होम डिलीवरी कराते हैं. जितने लोग मरे सीएम नीतीश को इसको लेकर कम से कम संवेदना तो प्रकट करनी चाहिए?

Tejashwi Yadav: 'कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम' के तहत जमुई पहुंचे तेजस्वी यादव गुरुवार (17 अक्टूबर) को एनडीए सरकार (NDA Government) पर जमकर बरसे. तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 27 लोगों की जहरीली शराब से मौत हो गई. नीतीश कुमार चुप हैं. कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई. 27 लोगों की हत्या की गई. किसी बड़े अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई. तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि बिहार में किस तरह की शराबबंदी है?

समीक्षा बैठक के नाम पर ढोंग: तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने कहा कि जेडीयू के लोग शराब की होम डिलीवरी कराते हैं. शराब माफिया को सत्ता का संरक्षण है. बिहार में हर जगह शराब उपलब्ध है. पुलिस को सब पता रहता है. भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है. मीडिया से सीएम बात नहीं करते. जहरीली शराब से जितने लोग मरे सीएम नीतीश को इसको लेकर कम से कम संवेदना तो प्रकट करनी चाहिए? वह भी नहीं कर रहे हैं. समीक्षा बैठक के नाम पर ढोंग करते हैं. नीतीश की चिंता भी मुझे है. हम सम्मान उनका करते हैं. उनको कुछ खिलाया-पिलाया जा रहा है. अब वह बिहार चलाने लायक नहीं रह गए. 

आगे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश के हाथ में बिहार सुरक्षित नहीं है. डबल इंजन सरकार फेल हो चुकी है. दो-दो डिप्टी सीएम हैं. 10 महीने में दोनों की कोई उपलब्धि नहीं है. सत्ता की मलाई बीजेपी जेडीयू बस खाना चाहती है. 10 महीने बिहार में इस एनडीए सरकार को हो गए, एक भी रोजगार नहीं दिया गया. यह बीजेपी सिर्फ अपनी चिंता करती है. जोड़-तोड़कर सरकार बनाती है. 

तेजस्वी ने की ऑल पार्टी मीटिंग बुलाने की मांग

तेजस्वी ने कहा कि हम लोग चाहते हैं बिहार नशा मुक्त हो. शराबबंदी है लेकिन शराब मिल रही है. ऑल पार्टी मीटिंग हो कि कैसे शराबबंदी को जमीन पर मजबूत किया जाए. इस दौरान उन्होंने गिरिराज सिंह की यात्रा पर भी प्रतिक्रिया दी. कहा कि गिरिराज सिंह 10 साल से मंत्री हैं. कोई उपलब्धि नहीं है इसलिए हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे. माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है. नफरत की राजनीति करने वाले टिकेंगे नहीं. जनता जवाब देगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Hooch Tragedy: छपरा-सीवान में मौत को तेजस्वी यादव ने बताया हत्या, कहा- 'नीतीश कुमार ने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget