एक्सप्लोरर

'भ्रष्ट, अवैध और निकम्मी सरकार से...', आरा में करोड़ों की लूट हुई तो CM नीतीश कुमार पर भड़के तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रतिदिन बिहार में सैकड़ों राउंड गोलियां चलती हैं. प्रतिमाह सैकड़ों हत्याएं होती हैं. प्रशासनिक अराजकता चहुंओर फैल चुकी है.

Bihar Crime News: बिहार के आरा में बीते सोमवार (10 मार्च, 2025) को तनिष्क के शोरूम में घुसकर बदमाशों ने लूटपाट की थी. हथियार के बल पर शोरूम के सारे स्टाफ को डराया और फिर हीरे-सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए. शोरूम के मैनेजर ने अनुमान के मुताबिक बताया था कि करीब 25 करोड़ की लूट हुई है. इस घटना के बाद अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है.

मंगलवार (11 मार्च, 2025) को तेजस्वी यादव ने लूट की घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से शेयर किया. वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, "शोरूम लूट का मंगलमय वीडियो. NDA के सौजन्य से 2005 के बाद मोदी जी के लाडले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के 6-7 लाडले गुंडों ने मीडिया प्रमाणित, RSS सर्टिफाइड राम राज्य में दिन-दहाड़े एक छोटी सी लूट की शौकिया घटना को अंजाम देते हुए पुलिस अधीक्षक के आवास और थाने से चंद कदम की दूरी पर अवस्थित तनिष्क शोरूम से मस्ती के साथ 17 मिनट में 25 करोड़ के गहने-जेवरात लूट लिए."

'व्यापारी अपने जान-माल की स्वयं रक्षा करें'

आगे पोस्ट में तेजस्वी यादव लिखते हैं, "प्रतिदिन बिहार में सैकड़ों राउंड गोलियां चलती हैं. सत्ता संरक्षित औसतन प्रतिमाह सैकड़ों हत्याएं होती हैं. लूटपाट, छिनतई, चोरी, अपहरण और बलात्कार का कोई लेखा-जोखा नहीं. बाकी मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में है. प्रशासनिक अराजकता चहुंओर फैल चुकी है. भ्रष्टाचारी और गुंडे सरकार चला रहे हैं. आप स्वयं तथा परिजनों का ख्याल रखें. व्यापारी वर्ग कृपया अपने जान-माल की स्वयं रक्षा करें. इस भ्रष्ट, अवैध और निकम्मी सरकार से कोई उम्मीद रखना स्वयं को नुकसान एवं धोखे में रखने समान है."

बता दें कि आरा में हुई लूट की इस घटना में दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है. लूट के बाद सोमवार को ही पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान इनको पकड़ा था. भागने लगे थे तो पुलिस ने गोली भी चलाई थी. ये दोनों जख्मी हो गए थे. बाद में इन्हें भर्ती कराया गया था. कुछ जेवरात भी इनके पास से जब्त किए गए थे. अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Murder: आरा में युवक की हत्या, ममेरे भाई की शादी में आया था, गोली मारकर घर के पास फेंकी लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget