एक्सप्लोरर

Bihar News: 'बिहार में अपराधियों और अधिकारियों का गठजोड़', डबल इंजन सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आए दिन अपनी पोस्ट के जरिए क्राइम को लेकर सरकार पर हमलावर रहते हैं. एक बार फिर उन्होंने मेतिहारी में लूट की घटना पर निशाना साधा है.

Tejashwi Yadav Post: मोतिहारी के भारतीय एयरटेल पेमेंट बैंक के काउंटर से लूट का सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार (20 सितंबर) को बिहार के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने X हैंडल पर पोस्ट किया है. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज पोस्ट कर एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा प्रहार किया है. तेजस्वी यादव ने पोस्ट में लिखा है कि बिहार में अपराधियों और अधिकारियों के गठजोड़ से सरकार चल रही है.

तेजस्वी यादव ने पोस्ट में क्या लिखा?

तेजस्वी यादव ने पोस्ट कर कहा, "मोदी-नीतीश के डबल इंजन पॉवर्ड गुंडाराज में अपराधी ऐसे पिस्तौल के साथ दुकान में घुसते है, दुकानदारों की कनपट्टी पर पिस्तौल तान लाखों रुपये लेकर आराम से चले जाते हैं. फिर भी प्रधानमंत्री मोदी जी और उनकी गोदी मीडिया को जंगलराज नहीं सब मंगलराज नजर आता है. CM को तो कुछ अता-पता ही नहीं है. बिहार में अपराधियों और अधिकारियों के गठजोड़ से सरकार चल रही है".

बता दें कि मोतिहारी जिले में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि पुलिस के समानांतर सरकार अपराधियों की भी चल रही है. मोतिहारी शहर के रिहायशी इलाका चांदमारी चौक पर स्थित भारतीय एयरटेल पेमेंट बैंक के काउंटर में घुस दो हथियार बंद नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर दो लाख रुपये की लूट की थी. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. वहीं घटना की जानकारी होते ही नवपदस्थापित एसपी स्वर्ण प्रभात ने खुद घटनास्लथ पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली थी. 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तफ्तीश जारी

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. घटना को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात के जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चांदमारी चौक के समीप स्थित भारती एअरटेल फाइनांस कम्पनी में आए दो अपराधियों ने हथियार के बल पर दो लाख रुपया लूटकर भाग जाने की सूचना प्राप्त हुई थी. घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों के अलावा सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट करते हुए नाकाबंदी कर दिया गया है. वैज्ञानिक और तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर घटना के उद्भेदन के लिए डीएसपी सदर वन शिखर चौधरी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: 2025 में जन सुराज की सरकार बनी तो बिहार में होंगे ये पांच बड़े काम, प्रशांत किशोर ने कर दिया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget