एक्सप्लोरर

Bihar Floor Test: 'देखिए झूठ मत बोलिएगा...', तेजस्वी यादव ने ऐसे सवाल पूछे कि शांत हो गया सत्ता पक्ष

Tejashwi Yadav: तेजस्वी ने कहा कि हमको दुख इस बात का नहीं है कि विपक्ष में आ गए हैं. खुशी है कि उन 17 महीनों में जो देश में किसी सरकार ने नहीं किया उसको हमारी महागठबंधन की सरकार ने करके दिखाया.

पटना: बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) सोमवार (12 फरवरी) को सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर खूब बरसे. तेजस्वी यादव ने कहा कि आपने (नीतीश कुमार) 2020 के चुनाव में क्या कहा था? झूठ मत बोलिएगा देखिए, हम आप लोगों से उम्र में छोटे हैं. आपने कहा था कि अपने बाप के पास से लाएगा, जेल से पैसा लाएगा? नौकरी बांटेगा? असंभव है. क्या बोले थे?

तेजस्वी ने कहा कि हमने उस वक्त चुनाव के दौरान ही रोजगार पर विशेष तौर पर कहा था कि इतनी रिक्त पदे हैं. उसको हम लोग भरेंगे. हमको दुख इस बात का नहीं है कि विपक्ष में आ गए हैं. हमको तो खुशी है कि उन 17 महीनों में जो देश में किसी सरकार ने नहीं किया उसको हमारी महागठबंधन की सरकार ने करके दिखाया.

'इसीलिए न हम लोग एक साथ आए थे…'

आगे कहा, "आपको याद होगा जब आप बीजेपी को धोखा देना चाह रहे थे, हमने आपको ये बात कही थी कि हम आपके साथ नहीं आना चाहते हैं, लेकिन आपने कहा कि देश भर के सभी नेताओं का दबाव है कि एक बार 2024 के चुनाव में हम लोग एकजुट हो जाएं. एकजुट होकर नरेंद्र मोदी को हराने का काम करें. तब हमने कहा था कि हम सरकार में नहीं आएंगे. हम बाहर रहकर आपको समर्थन देंगे. आपकी सरकार को कोई खतरा नहीं होगा. सरकार चलाइए आप. क्योंकि हम लोगों का भी लक्ष्य है कि बीजेपी को देश से भगाएं. इसीलिए न हम लोग एक साथ आए थे, और कोई तो कारण नहीं था?"

तेजस्वी बोले- 'कैकयी को भी पहचानिए'

तेजस्वी ने कहा कि हम बताना नहीं चाहते हैं कि दशरथ तो नहीं चाहते थे वनवास जाएं लेकिन कैकयी जरूर चाहती थी कि राम वनवास चले जाएं. आपने मुझे बेटा कहा है, हम चाहते हैं कि आप लंबी उम्र रहिए. जो सिलसिला चलाए हैं वो चलाते रहिए, मेरी मांग रहेगी कि नौकरी बांटिए, रोजगार बांटिए जो गांधी मैदान से आपने एलान किया था, लेकिन कैकयी को भी पहचानिए. इस दौरान सत्ता पक्ष के नेता आराम से तेजस्वी यादव की बातों को शांत होकर सुनते रहे.

यह भी पढ़ें- Bihar Floor Test: 'हम तो आपको दशरथ के रूप में मानते हैं', तेजस्वी यादव का CM नीतीश कुमार पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget