एक्सप्लोरर

'मैं पूछना चाहता हूं कि…', तेजस्वी का मोहन भागवत से तीखा सवाल, दिल्ली चुनाव पर भी दिया बड़ा बयान

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि देश की आजादी में आरएसएस और बीजेपी की कोई कुर्बानी या योगदान नहीं रहा है. इन लोगों ने केवल अंग्रेजों की गुलामी की.

Tejashwi Yadav News: मोहन भागवत ने कहा है कि देश को सच्ची स्वतंत्रता राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मिली है. इसको लेकर अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोहन भागवत से तीखा सवाल किया है. बुधवार (15 जनवरी, 2025) को एबीपी न्यूज़ से तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने (मोहन भागवत) स्वतंत्रता सेनानियों और देश की आजादी के लिए जिन-जिन महापुरुषों ने कुर्बानी दी उनका अपमान किया. महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह का अपमान किया है. 

तेजस्वी यादव ने कहा, "देश की आजादी में आरएसएस और बीजेपी की कोई कुर्बानी या योगदान नहीं रहा है. इन लोगों ने केवल अंग्रेजों की गुलामी की. आरएसएस और बीजेपी वाले आरक्षण विरोधी लोग हैं. ये आरक्षण खत्म करके बोलेंगे कि देश को अब आजादी मिली है. मैं मोहन भागवत से पूछना चाहता हूं कि पिछड़ों दलितों को आजादी कब मिलेगी? इन लोगों ने देश को बांटने तोड़ने का काम किया है. हमारा देश गुलामी की ओर जा रहा है. इस पर मोहन भागवत का क्या कहना है?"

दिल्ली में चुनाव नहीं लड़ेगी आरजेडी

इस सवाल पर कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आमने-सामने हैं. शरद पवार, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं. कह रहे हैं कि कांग्रेस को इनका सहयोग करना चाहिए. दोनों पार्टियां दिल्ली में लोकसभा चुनाव साथ में लड़ी थीं. आरजेडी दिल्ली में लड़ेगी या नहीं और आरजेडी आम आदमी पार्टी या कांग्रेस किसका समर्थन कर रही है? इस पर तेजस्वी ने बड़ा बयान दिया. कहा कि हम लोग दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. 

एक और सवाल पर कि क्या नीतीश को लेकर आपके (आरजेडी में) यहां मतभेद है? लालू ने नीतीश को साथ आने का ऑफर दिया. मीसा भारती ने इशारों में नीतीश को आमंत्रित किया. आप कहते हैं कि नीतीश के लिए दरवाजे बंद हैं. इस पर उन्होंने कहा कि नीतीश को कोई न्योता नहीं दिया गया है. मकर संक्रांति पर भी न्योता नहीं दिया था. नीतीश कुमार हमारे साथ आएंगे या नहीं इस मुद्दे पर चर्चा ही नहीं होनी चाहिए. अब सीधा विधानसभा चुनाव होगा. जनता फैसला करेगी. जनता का निर्णय सिर-आंखों पर होगा.

क्या कांग्रेस के साथ गठबंधन में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या अलग? कांग्रेस 70 से ज्यादा सीट और दो डिप्टी सीएम की मांग कर रही है. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कांग्रेस की ओर से क्या कहा जा रहा है हम नहीं सुने हैं.

यह भी पढ़ें- 'पलटी' मारने की जिसने 'भविष्यवाणी' की उसे खोज रही नीतीश कुमार की पार्टी, JDU का आया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget