एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर रेप और हत्या मामले को लेकर नीतीश सरकार पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- 'अगर नकारा सिस्टम...'

Tejashwi Yadav News: तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में मुजफ्फरपुर की घटना ने बिहार की चरमराई व्यवस्था की पोल खोल दी है.

Tejashwi Yadav On Muzaffarpur Rape Murder Case: बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग बच्ची की रेप के बाद हत्या के मामले पर सियासत गर्म हो गई है. घटना को लेकर बुधवार (4 जून) नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर की घटना ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है.

तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "बिहार में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर विषय गंभीर है. मंगल पांडेय ने ऐसा ग्रहण लगाया है स्वास्थ्य पर कि सिर दर्द नहीं ठीक हो रहा है लोगों का मंगल नहीं ये अमंगल पांडे हैं."

'स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई'
उन्होंने आगे कहा, "मुजफ्फरपुर की घटना ने बिहार की चरमराई व्यवस्था की पोल खोल दी है. 20 साल से एनडीए केवल हमको और लालू जी को गाली दे रही है. दीजिए दिक्कत नहीं है लेकिन नकारा सिस्टम नहीं सुधरा तो आवाज उठाएंगे. विभाग लाचार है. हम 17 महीने सरकार में थे. जो सुधार किया वो रख रहा है."

मंगल पांडेय को दी चुनौती
तेजस्वी यादव ने कहा, "हम मंगल पांडेय को डिबेट की चुनौती देते हैं. हमारी सरकार थी तो मिशन बुनियाद, मिशन परिवर्तन, मिशन 60 की शुरुआत की.नर्सों की उपलब्धता सुनिश्चित किया. कल एक एक्शन लिया गया और डॉक्टर अभिजीत को बर्खास्त किया गया. जब हम पीएमसीएच में छापा मारने गए 6 सितंबर 2022 को तो जो कमियां पायी तो हमने हटाया था डॉक्टर अभिजीत को. उन्हें फिर बहाल किया गया. मंगल पांडे फिर लेकर आए उन्हें जिसपर हमने कार्रवाई की. ये व्यक्ति आरएसएस का व्यक्ति है."

दोषियों को बख्शेंगे नहीं- विजय सिन्हा
वहीं मुजफ्फरपुर रेप मामले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "जैसे ही मामला सरकार के संज्ञान में आया, त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई. मैं कल घटनास्थल का दौरा कर स्थिति की विस्तार से समीक्षा करूंगा. जो लोग अपने कर्तव्यों का पालन करने में विफल रहे, और बिहार को शर्मसार करने वाले मानवता के दुश्मनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ऐसे लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: मनाली से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो ट्रेलर में घुसी, हादसे में पती-पत्नी समेत 3 की मौत
बिहार: मनाली से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो ट्रेलर में घुसी, हादसे में पती-पत्नी समेत 3 की मौत
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू, भरत तिवारी एनकाउंटर पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू, भरत तिवारी एनकाउंटर पर भी होगी चर्चा?
मानसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान
मानसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget