एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: 'सनातन' पर PM के बयान के बाद तेजस्वी और चिराग आमने-सामने, छिड़ी राजनीतिक जंग

PM Modi Bihar Rally: पीएम मोदी ने आज नवादा में 'सनातन' को लेकर बयान दिया और 'इंडिया' पर निशाना साधा. वहीं, इस पर बिहार में अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं हैं.

Chirag Paswan: आज (07 अप्रैल) नवादा की रैली में पीएम मोदी ने 'इंडिया' गठबंधन को सनातन विरोधी बताया है. इस बयान के बाद बिहार में जमकर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं. इस बयान का नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खंडन किया. वहीं, अब एलजेपी आर नेता चिराग पासवान ने कहा कि अगर वे (राजद) सनातन धर्म के खिलाफ नहीं हैं तो वे चुप क्यों रहते हैं जब उनके गठबंधन सहयोगी इसके बारे में बेतुकी बातें कहते हैं. डीएमके ने तो सनातन धर्म को भी बीमारी करार दिया था. आज वे उस कांग्रेस के साथ हैं जिसने इस देश पर दशकों तक शासन किया, उन्होंने क्या किया? 

एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

चिराग पासवान ने कहा कि पीएम मोदी ने सभी वादे पूरे किए हैं, यहां तक कि वे भी जो दशकों से मुद्दे थे. यह उनकी इच्छा शक्ति है कि उन्होंने उन सभी मुद्दों को हल किया- धारा 370, राम मंदिर आदि. 2014 में किए गए वादे 2019 तक पूरे हो गए और 2019 में किए गए वादे भी अब पूरे हो गए हैं. पीएम मोदी ने लक्ष्य रखा है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनना है. इस दिशा में न सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था अच्छी हो, बल्कि सीमाएं भी सुरक्षित हों, तकनीक को भी बढ़ावा मिले, इस दिशा में काम हो रहा है. 

कांग्रेस पर साधा निशाना

एलजेपी आर प्रमुख ने कहा कि मोदी की गारंटी पर न सिर्फ बिहार को बल्कि पूरे देश को विश्वास होने लगा है. हमारे गठबंधन की मज़बूती इस बात की विश्वास दिलाती है कि आने वाले दिनों में बिहार की 40 की 40 सीटें हम जीतेंगे. वहीं, विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया लेकिन कितने लोगों को गरीबी से मुक्ति दिलाई? अगर बिहार हर पैमाने पर पीछे है तो वे नहीं तो जिम्मेदार कौन हैं?

पीएम मोदी के बयान पर तेजस्वी ने दी थी प्रतिक्रिया

बता दें कि पीएम मोदी नवादा में रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी गुट ‘इंडिया’ पर निशाना साधते हुए कहा  कि वे अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं आए जबकि मंदिर का निर्माण सार्वजनिक दान से किया गया है सरकारी धन से नहीं. राम नवमी आ रही है. उनके पापों को मत भूलिए. प्रधानमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि ‘इंडिया’ गुट के जो नेता राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए थे उन्हें अपनी पार्टियों में निष्कासन का सामना करना पड़ा. ये पार्टियां सनातन धर्म के खिलाफ बोलती हैं.

वहीं, इस प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि  सबूत है। क्या मैं हिंदू नहीं हूं? मेरे घर में एक मंदिर है. क्या लोग हैं? बीजेपी खुद को भगवान समझ रही है. बीजेपी के लोगों को अपनी तुलना भगवान से नहीं करनी चाहिए. 

ये भी पढे़ं: Tejashwi Yadav: 'I.N.D.I.A के नेता सनातन विरोधी हैं', PM मोदी के बयान पर भड़के तेजस्वी यादव, पूछे- क्या मैं हिंदू नहीं हूं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, रिशु श्री से कनेक्शन पर सवाल
बिहार टेंडर घोटाला: 6 IAS रडार पर, ED की पूछताछ से मची हलचल
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget