एक्सप्लोरर

महात्मा गांधी की जिस मूर्ति पर लगा था BJP का पट्टा-झंडा… उसे तेज प्रताप यादव ने धोया, जानिए क्या कहा

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने कहा कि ये भाजपा वाले कायर के साथ-साथ देशद्रोही भी हैं. इतिहास इन्हें कभी माफ नहीं करेगा. पढ़िए उन्होंने इस पूरे मामले पर और क्या कुछ कहा है.

मुजफ्फरपुर के मीनापुर में महात्मा गांधी की एक मूर्ति से कुछ दिनों पहले छेड़छाड़ की गई थी. मूर्ति के गले में बीजेपी का पट्टा लटका दिया गया था. सिर पर बीजेपी की टोपी तो हाथ में झंडा लगा दिया गया था. मंगलवार (16 सितंबर, 2025) को तेज प्रताप यादव ने जाकर इस मूर्ति को धोया और महात्मा गांधी को उन्होंने नमन किया. साथ ही वे बीजेपी और आरएसएस पर बरसे.

तेज प्रताप यादव ने इसकी कुछ तस्वीरें अपने एक्स हैंडल से शेयर की हैं. साथ ही लिखा है, "विगत कुछ दिन पहले रामकृष्ण उच्च विद्यालय, मुजफ्फरपुर के गेट पर लगी गांधी प्रतिमा पर भाजपा और आरएसएस के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का झंडा, पट्टा और टोपी पहनाने की घटना अत्यंत ही दुखद है. भाजपा-आरएसएस वाले देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का आजादी पूर्व से ही उनका अपमान किया और आरएसएस के गोडसे ने उन्हें गोली मारकर उनकी जान तक लेने का काम किया था."

'इतिहास इन्हें कभी माफ नहीं करेगा'

पोस्ट में आगे लिखा गया है, "यह देश वीरों और शूरवीरों का देश है, लेकिन ये भाजपा वाले कायर के साथ-साथ देशद्रोही भी हैं. इतिहास इन्हें कभी माफ नहीं करेगा. आज हमने मुजफ्फरपुर भ्रमण के दौरान मीनापुर विधानसभा में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी उसी स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया."

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि बीते शनिवार (13 सितंबर, 2025) को मीनापुर में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन (मीनापुर विधानसभा के लिए) का आयोजन किया गया था. आरोप है कि इसी दौरान एनडीए के कार्यकर्ताओं की ओर से ऐसा (मूर्ति के साथ छेड़छाड़) काम किया गया था. इसके बाद आरजेडी के विधायक मुन्ना यादव ने मूर्ति को गंगाजल से धोया था. कहा था कि मीनापुर शहीदों की धरती है. क्रांतिकारियों की धरती है. अब तेज प्रताप यादव ने जाकर मूर्ति को धोया है.

यह भी पढ़ें- गांधी की मूर्ति के साथ ऐसा किसने किया? गले में BJP का पट्टा, सिर पर टोपी, RJD ने गंगाजल से धोया

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बड़ा बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'
Bankipur By-Election : कुल 25 उम्मीदवार मैदान में, सुरक्षा की खास तैयारी, DM-SSP ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी
कुल 25 उम्मीदवार बांकीपुर के मैदान में, सुरक्षा की खास तैयारी, DM-SSP ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget