एक्सप्लोरर

Tej Pratap Yadav: 'मेरा हाथ पहले से...', RJD समर्थक को धक्का देने वाले वीडियो पर तेज प्रताप क्या बोले?

Tej Pratap Yadav Video: मीसा भारती के नामांकन को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान तेज प्रताप यादव का एक वीडियो वायरल हो गया. वहीं, इस पर अब तेज प्रताप यादव ने सफाई दी है.

Tej Pratap Yadav: पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी और लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने आज (13 मई) अपना नामांकन दाखिल किया. इसके बाद एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में मंच पर पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव एक समर्थक से भिड़ गए और उसे धक्का दे दिया. इसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, इस पर तेज प्रताप यादव ने 'एक्स' पर सफाई दी है. उन्होंने बताया कि उनका हाथ पहले से जख्मी है.

 तेज प्रताप यादव ने एक्स पर रखी अपनी बात

तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा कि 'ये जो कुछ लोग मेरा एक वीडियो वायरल कर रहे हैं उनको मैं बताना चाहता हूं कि सिक्के के दो पहलू होते हैं एक तरफ तो देख लिया आप सभी, दूसरी ओर हुआ ये था कि प्रत्याशी डॉ. मीसा भारती और मेरी मां साथ में थे दोनों के बीच में आ के धक्का दे रहा था. मेरा हाथ पहले से जख्मी है और इनके द्वारा धक्का देकर आगे जाने के क्रम में असहाय दर्द महसूस होने पर मुझे खुद को बचाने के लिए अचानक से मजबूरन में इनको साइड करना पड़ा. मेरी मंशा कहीं से भी किन्ही को आहत करने का नहीं रहा है. जनता मालिक मेरे लिए सर्वोपरि है, जनता का मान सम्मान ही हमारा कर्म है.'

तेज प्रताप यादव के रिएक्शन से सभी हो गए हैरान

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी मीसा भारती के नामांकन के बाद पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भी पहुंचे थे. वहीं, इस दौरान एक वाकये के बाद तेज प्रताप यादव चर्चा में आ गए. दरअसल, मंच से मीसा भारती लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं. इसी बीच तेज प्रताप ने पार्टी एक कार्यकर्ता को धक्का दे दिया. उसके बाद उससे भिड़ गए. जिससे मंच पर माहौल बदल गया. सभी हैरान हो गए. वहीं, इसका वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: तेज प्रताप यादव को आया गुस्सा, मंच पर RJD कार्यकर्ता को दिया धक्का, सभी हो गए हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
'बिहार में राजनीति करनी है तो...', JDU के संजय झा का बड़ा बयान
'बिहार में राजनीति करनी है तो...', JDU के संजय झा का बड़ा बयान

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget