एक्सप्लोरर

'कोई दिल से निकाल देगा, प्रेम किया तो...', अनुष्का यादव के मामले में क्या बोले तेज प्रताप?

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने कहा कि कौन जयचंद थे मैं उस पर नहीं जाना चाहता. जनता के लिए काम करना चाहते हैं. वर्तमान में विधायक हूं. इस बार जो चुनाव हो रहा है तो लड़ा जाएगा. जीता जाएगा.

Tej Pratap Yadav News: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने ही एक्स पर अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव की तस्वीर शेयर की थी. पोस्ट भी उन्होंने ही किया था. यह बात तेज प्रताप यादव ने कही है. वे इंडिया टीवी को इंटरव्यू दे रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रेम किया तो किया, कोई गलत नहीं किया. कोई जनता के दिल से थोड़ी निकाल देगा.

तेज प्रताप ने कहा, "मेरा ही पोस्ट था… हमने ही डाला था… जो बीत गया अब उस पर मेरा ध्यान नहीं है. हमें अभी काम करना है. जो चुनाव आने वाला है उस पर फोकस करना है." इस सवाल पर कि क्या आपको लगता है कि आपको प्रेम करने की कीमत चुकानी पड़ी? इस पर कहा, "प्रेम सब कोई करता है. सब लोग प्रेम करते हैं. प्रेम किया तो किया… कोई गलत नहीं किया. कोई जनता के दिल से थोड़ी निकाल देगा. नए तरीके से काम होगा. जनता के बीच जाएंगे."

'अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि दुश्मन घर में है या बाहर'

एक सवाल के जवाब में तेज प्रताप यादव ने कहा कि कौन जयचंद थे मैं उस पर नहीं जाना चाहता. जनता के लिए काम करना चाहते हैं. वर्तमान में विधायक हूं. इस बार जो चुनाव हो रहा है तो लड़ा जाएगा. जीता जाएगा. इस सवाल पर कि आप तो पार्टी में हैं नहीं कैसे लड़ेंगे? उन्होंने कहा, "सिंबल भी आ जाएगा. धीरे-धीरे लोग मान जाते हैं. देश-दुनिया की जनता सपोर्ट करती है. ऐसे ही नाम तेजू भैया नहीं है." वो कौन दुश्मन है जिसने तेज प्रताप को पार्टी से बाहर करा दिया? इस पर जवाब में कहा, "आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि दुश्मन घर में है या बाहर है. दुश्मन तो हर जगह लगा है."

पूछा गया कि तेज प्रताप को पार्टी से बाहर निकलवाने से किसे फायदा हो सकता है? इस पर कहा, "अगर पार्टी के निकाले जाने से किसी के घर की दाल-रोटी चल रही है तो हमको कोई दिक्कत नहीं है. किसी का पेट पल रहा है तो कोई दिक्कत नहीं है. हम जमीन से जुड़े हैं. सब जानते हैं कि असली लालू यादव यही है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget