एक्सप्लोरर

मैं और मेरा भाई... साथ-साथ चलते हैं, तेज प्रताप ने शेयर की तेजस्वी के साथ तस्वीर, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

Users Trolled Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने एक्स हैंडल से दो तस्वीरें शेयर की हैं. एक वर्तमान रैली (जन विश्वास यात्रा) की है तो दूसरी तस्वीर बचपन की है.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के दोनों लाल तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) इन दिनों बिहार में जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) पर एक साथ दिख रहे हैं. दोनों भाई एक साथ मंच साझा कर रहे हैं. जनता की भीड़ भी उमड़ रही है. इस भीड़ को देखकर तेज प्रताप यादव काफी उत्साहित दिख रहे हैं. उन्होंने रविवार (25 फरवरी) को एक्स हैंडल से दो तस्वीरें शेयर की हैं. एक वर्तमान रैली की है तो दूसरी तस्वीर बचपन की है.

बचपन की तस्वीर में दोनों भाई एक साथ खेलते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को साझा करते हुए तेज प्रताप ने लिखा है, "कुछ लोग जलते हैं कि मैं और मेरा भाई साथ-साथ चलते हैं. जन विश्वास यात्रा." शेयर की गई बचपन की तस्वीर में तेज प्रताप और तेजस्वी के पैर में चप्पल नहीं है. अब इस तस्वीर पर यूजर्स भी खूब ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, "औकात देख चप्पल भी नहीं पैर में, गांव में थे, बाप के कारण आज यह जलन की बात कर रहे हो, पर याद रखो चारा का पैसा कब तक चलेगा."

एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "बिहार की दुर्दशा का हाल देखिए, कैसे हाथ हिलाते एक नौवीं फेल के आगे हजारों लोग खड़े हैं, काहे कि उन अनपढ़ों को ये अपने जैसा दिखता है. यही लोकतंत्र का कोढ़ है, जिसके वजह से बिहार पिछले तीन दशकों से परेशान है. कब बिहार शिक्षित होगा, कब जंगलराज का खात्मा होगा? पूछता है बिहार."

'भाई खा गया अधिकार...'

तेज प्रताप के लिए एक यूजर ने लिखा, "भैया दिक्कत यह है कि आपका भाई आपका अधिकार खा गए और आपको पीछे करके खुद आगे हो गए. सत्ता हथिया ली और आपके जैसे सनातनी को चिड़ियाघर देखने वाला मंत्रालय दे दिया. हम लोग चाहते हैं कि आप पार्टी की कमान अपने हाथ में लें और हम लोग आपके पीछे होंगे."

यह भी पढ़ें- Kaimur Accident: कैमूर हादसे में इस भोजपुरी गायक के साथ राइटर की भी मौत, सभी 9 लोगों की हुई पहचान

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget