एक्सप्लोरर

नई पार्टी बनाने की चर्चाओं के बीच तेज प्रताप यादव ने किया एक और काम, चुनाव में होगा फायदा?

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप की सियासी सक्रियता इस बात का संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा कर सकते हैं. आजकल वे जनता दरबार भी लगाने लगे हैं.

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को लेकर जारी है कि वे नई पार्टी बनाएंगे. इस बीच उन्होंने एक और काम कर दिया है. उन्होंने एक नया सोशल मीडिया पेज लॉन्च किया है. रविवार (20 जुलाई, 2025) को तेज प्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और फेसबुक पर 'टीम तेज प्रताप यादव' नाम से एक पेज बनाया और समर्थकों से इसे फॉलो करने की अपील की.

तेज प्रताप यादव ने पेज पर अपने माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की तस्वीर भी लगाई है. उन्होंने एक नारा, 'जिसका कायम है प्रताप, वो है आपका अपना तेज प्रताप' भी लिखा है. तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक दूसरे पोस्ट में लिखा, "जनता दरबार- सीधी बात-सीधा समाधान. आज शाम आयोजित जनता दरबार में राज्यवासियों की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान हेतु उचित कार्रवाई की. हमारा उद्देश्य हर व्यक्ति की समस्या को सुना जाए और उसका समाधान तुरंत किया जाए."

तेज प्रताप यादव के इस कदम से इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या वो नई पार्टी बनाने की तैयारी में हैं. हालांकि, उन्होंने अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनकी सियासी सक्रियता इस बात का संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा कर सकते हैं.

आरजेडी से निकाले जा चुके हैं तेज प्रताप

बता दें कि बीते दिनों तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अनुष्का नाम की एक लड़की के साथ तस्वीर साझा की थी, जिसमें दावा किया गया था कि वे 12 साल से रिश्ते में थे. तेज प्रताप यादव के इस कदम को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने अनुशासनहीनता मानते हुए आरजेडी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया.

विवाद को बढ़ते देख तेज प्रताप यादव ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया लेकिन, उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद उन पर सवाल उठने लगे. इसके बाद लालू प्रसाद यादव ने न केवल तेज प्रताप को पार्टी से निष्कासित कर दिया बल्कि उनसे पारिवारिक संबंध भी तोड़ने का फैसला किया.

पार्टी ने तेज प्रताप यादव के निष्कासन के संबंध में पत्र जारी कर दिया, लेकिन बिहार विधानसभा को अभी तक औपचारिक रूप से इसकी सूचना नहीं दी गई है. ऐसे में आगामी बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान तेज प्रताप यादव के विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बगल में ही बैठने की उम्मीद है. अब देखना होगा कि तेज प्रताप की तमाम कोशिशों के बाद चुनाव में उन्हें कितना फायदा होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget