एक्सप्लोरर

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव कर रहे लाइफ में फिर से 'सेटल' होने की तैयारी? कर दिया बड़ा खुलासा

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप ने माना कि पॉलिटिक्स में उनकी शादी कराई गई थी. हालांकि यह भी कहा है कि शादी से अब डर लगता है लेकिन देखा जाएगा अब क्या करना है.

Tej Pratap Yadav Marriage: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद (RJD Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने अंदाज और बयान के लिए काफी चर्चित हैं. छोटे भाई तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से उनका अंदाज बिल्कुल अलग है. 2018 में तेज प्रताप यादव की शादी हुई लेकिन फिलहाल तलाक को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है. इस बीच दोबारा शादी करने और लाइफ में सेटल होने को लेकर तेज प्रताप यादव ने बड़ा खुलासा कर दिया है. 

'शादी से अब डर तो लगता ही है...'

एक यूट्यूब चैनल के पॉडकास्ट में तेज प्रताप यादव ने अपने निजी जीवन से जुड़ी बातों पर बहुत कुछ कहा है. दोबारा कभी लाइफ में सेटल होंगे? शादी-वादी दोबारा करेंगे? इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा, "अभी तो मेरा तलाक का केस चल रहा है. इसके बाद आदमी सेटल काहे नहीं होगा, होता ही है आदमी." तेज प्रताप ने बातचीत में यह बयान जरूर दिया लेकिन यह भी कहा कि देखा जाएगा अब क्या करना है. शादी से अब डर तो लगता ही है.

'पॉलिटिक्स के चक्कर में करा दी गई शादी'

पॉडकास्ट में शादी से जुड़े एक सवाल पर कि बहुत लोग कहते हैं कि तेज प्रताप यादव बहुत सीधे-सादे आदमी थे और सियासत के चक्कर में उन्हें फंसा दिया गया. आप मानते हैं कि पॉलिटिक्स के चक्कर में शादी करा दी गई? इस पर तेज प्रताप ने कहा कि पॉलिटिक्स में तो शादी कराई ही गई थी. ससुराल पक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा, "आया था सब आदमी गला पर चढ़ गया था... दिमाग पे... उधर की जो फैमिली थी." पत्नी का नाम लिए बिना कहा, "जो आदमी इसके साथ जाएगा बर्बाद हो जाएगा क्योंकि हम झेल चुके हैं. बहुत सीधे-सादे हैं हम... जो दिल में है वो जुबान पर रहता है मेरे." 

चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या से हुई है तेज प्रताप की शादी

बता दें कि तेज प्रताप यादव की शादी साल 2018 में चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ हुई थी. शादी बहुत धूमधाम से हुई थी. खुद नीतीश कुमार भी इस शादी में गए थे. हालांकि यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और अंत में तलाक का मामला कोर्ट तक पहुंच गया. तेज प्रताप ने अचानक से पटना के फैमिली कोर्ट में ऐश्वर्या से तलाक लेने के लिए केस फाइल कर दिया था. जैसे ही यह खबर सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया था. तेज प्रताप और ऐश्वर्या दोनों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं. फिलहाल तलाक को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है.

यह भी पढ़ें- ओरिजिनल नंबर-1 कौन... खेसारी लाल यादव या पवन सिंह? तेज प्रताप बोले- 'दारू पी कर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget