एक्सप्लोरर

बिहारः सहरसा के सदर अस्पताल में डॉक्टर की जगह पहुंच रहे तांत्रिक, इलाज के नाम पर झाड़-फूंक

युवक को लेकर आई महिला ने कहा कि सांप काटने के बाद ये लोग हॉस्पिटल लेकर आए थे. युवक की हालत खराब थी. इसके बाद खुद ही इनलोगों ने महिला तांत्रिक को बुलाया था. सदर अस्पताल के प्रबंधक अमित कुमार चंचल ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है.

सहरसाः आजादी के वर्षों बाद आज भी लोग इलाज के लिए डॉक्टरों की जगह ओझा और तांत्रिक का सहारा ले रहे हैं. मामला सहरसा जिले का है जहां सांप काटने के बाद नरियार गांव के 30 वर्षीय युवक रंजीत यादव को सदर अस्पताल लाया गया. जब यहां स्थित बिगड़ने लगी तो परिजनों ने मैना माहपुरा से एक महिला तांत्रिक को बुलाकर झाड़-फूंक कराने लगे.

इधर, अस्पताल में पहुंचने के बाद महिला तांत्रिक ने अपना काम शुरू कर दिया. कभी कुछ मंत्र पढ़ने लगी तो कभी नीम के पत्ते से युवक को झाड़ने लगी. घंटों यह तमाशा सदर अस्पताल परिसर में चलता रहा और अस्पताल प्रशासन मूकदर्शक बना रहा. इस दौरान यह सबकुछ देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जुट गई.

परिजनों ने इलाज के बुलाया था महिला तांत्रिक

इस संबंध में युवक को लेकर आई महिला ने कहा कि सांप काटने के बाद ये लोग सदर अस्पताल में आए थे. युवक की हालत खराब थी. इसके बाद हमलोगों ने ही बुलाया था. झाड़-फूंक के बाद मरीज में कुछ असर दिखा है. इधर, महिला तांत्रिक ने कहा कि वह माहपुरा से आई है और मंदिर में रहती है. उसने कहा कि परिजनों ने इस काम के लिए बुलाया था. इसके बाद वह सदर अस्पताल आई.

इधर, इस मामले में जब सदर अस्पताल के प्रबंधक अमित कुमार चंचल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है. इसके बारे में जानकारी ली जाएगी. इसके बाद जो भी कार्रवाई होगी वह की जाएगी. कुछ लोगों ने कहा कि अक्सर ऐसा दृश्य सदर अस्पताल में दिख जाता है.

नोटः एबीपी बिहार अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है. ऐसे मामलों में सीधे डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं.

यह भी पढ़ें- 

बक्सर प्रशासन ने महादेवा घाट पर बिछाया जाल, अधजले शवों के बहकर आने के बाद अलर्ट हुए अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget