एक्सप्लोरर

बिहार विधान परिषद उपचुनावः शाहनवाज़ हुसैन और मुकेश सहनी आज दाखिल करेंगे नामांकन

शाहनवाज हुसैन जिस सीट के लिए नामांकन दाखिल करेंगे, उसका कार्यकाल 2024 में समाप्त हो रहा है. मुकेश सहनी भी आज एनडीए उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगे.

भागलपुर/पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और प्रदेश के मंत्री मुकेश सहनी बिहार विधान परिषद उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार होंगे. बिहार में विधान परिषद के लिए होने वाले उपचुनाव में मैदान में उतरे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कहा कि वह राज्य में पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं. हुसैन जो पूर्व में लगातार दो बार लोकसभा में भागलपुर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, बिहार विधान परिषद के लिए नामांकन के लिए कहलगांव से पटना के लिए रवाना होने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, वह आज नामांकन पत्र दाखिल करने वाले हैं.

जानमोहम्मदपुर गांव में रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुसैन ने कहा कि पार्टी का हित उनके लिये सर्वोपरि है. हुसैन ने कहा, ''शनिवार को केंद्रीय नेतृत्व का फोन आया था जिसपर हमने कहा कि अगर पार्टी भागलपुर का जिलाध्यक्ष भी बना देती तो उसे सहर्ष स्वीकार करता और कार्यकर्ता के तौर पर काम करता.'' हुसैन ने कहा कि गत दिनों गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत के दौरान भी उन्होंने कहा था कि अगर दस साल भी कोई काम नहीं देंगे तो भी वह पार्टी के लिये काम करते रहेंगे.

उन्होंने कहा, ''जो सम्मान जीतकर भी नहीं मिल पाता है उससे कहीं अधिक भागलपुर की जनता ने सम्मान दिया. मोहब्बत पर कमल खिलाने का काम मैंने भागलपुर में किया.'' हुसैन को पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा खाली की गई सीट से मैदान में उतारा गया है. बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री बिनोद नारायण झा के बिहार विधानसभा के लिए चुने जाने के कारण परिषद की एक अन्य सीट के लिए उपचुनाव होना है. पार्टी ने राज्य मंत्री और विकासशील इन्सान पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश सहनी को इस सीट से मैदान में उतारने का फैसला किया है.

मुकेश सहनी विधानसभा चुनाव हार गए थे

हुसैन जिस सीट के लिए नामांकन दाखिल करेंगे, उसका कार्यकाल 2024 में समाप्त हो रहा है. इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले हुसैन ने 1999 में 31 साल की उम्र में किशनगंज से लोकसभा में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी. उन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था. इस बीच बॉलीवुड में सेट डिजाइनर से नेता बने मुकेश सहनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर खुलासा किया कि उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उम्मीदवारी के संबंध में सूचित किया है.

उन्होंने कहा, ''मैं इस सम्मान के लिए अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के सभी नेताओं का आभारी हूं. मैं अपना नामांकन पत्र 18 जनवरी को दाखिल करूंगा.'' सहनी पिछले साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले विपक्षी महागठबंधन से नाता तोडकर एनडीए में शामिल हुए थे. उनकी पार्टी को बीजेपी ने अपने कोटे से 11 सीटें दी थी जिसमें से चार सीटें जीतने में विकासशील इंसान पार्टी सफल रही थी हालांकि सहनी खुद हार गए थे.

यह भी पढ़ें-

बिहार के डीजीपी का दावा- गुप्तेश्वर पांडेय के कार्यकाल की तुलना में अब क्राइम रेट कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget