एक्सप्लोरर

करोड़ों में खेलते हैं बिहार के शिक्षा विभाग के अधिकारी वीरेंद्र नारायण, अब ठिकानों पर हुई रेड

Bihar SVU Raid: वीरेंद्र नारायण तिरहुत प्रमंडल में कार्यरत हैं. शिक्षा विभाग में उपनिदेशक हैं. इन पर तीन करोड़ 76 लाख रुपये से अधिक आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों की कमी नहीं है. आए दिन विजिलेंस की टीम कार्रवाई कर रही है, लेकिन अधिकारी जो हैं वो करोड़ों में खेल रहे हैं. मानने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला शिक्षा विभाग के अधिकारी वीरेंद्र नारायण से जुड़ा है. ये शिक्षा विभाग में उपनिदेशक हैं. गुरुवार (11 सितंबर, 2025) की सुबह विजिलेंस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में इनके कई ठिकानों पर छापेमारी की.

पटना, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में छापेमारी की खबर है. बताया जाता है कि वीरेंद्र नारायण तिरहुत प्रमंडल में कार्यरत हैं. इन पर तीन करोड़ 76 लाख रुपये से अधिक आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. इनके खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने अपने थाने में केस दर्ज किया है. सुबह-सुबह हुई इस छापेमारी से अधिकारी के होश उड़ गए.

छापेमारी में क्या कुछ मिला अभी जानकारी नहीं

अलग-अलग जिलों में हो रही छापेमारी के दौरान टीम को क्या कुछ मिला है इसकी जानकारी खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आई थी. छापेमारी हो जाने के बाद स्पेशल विजिलेंस यूनिट की ओर से इसकी जानकारी दी जाएगी. वीरेंद्र नारायण शिक्षा विभाग में बड़े पद पर हैं, ऐसे में इस छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया है. अब देखना होगा कि अवैध तरीके से संपत्ति की क्या कुछ जानकारी निकलकर आती है.

अभी बेगूसराय और मधेपुरा में हुई थी कार्रवाई

बता दें कि बीते 9 सितंबर को बेगूसराय में भी विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई की थी. डंडारी प्रखंड के अंचलाधिकारी राजीव कुमार को दो लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. उसी दिन मधेपुरा से भी खबर आई थी कि जिले के मठाही पुलिस शिविर प्रभारी सब इंस्पेक्टर मितेंद्र मंडल को निगरानी विभाग की टीम ने 20 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार था. ऐसे में यह साफ है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार प्रदेश में कार्रवाई हो रही है.

यह भी पढ़ें- नेपाल में 'फंसे' समीर महासेठ के रिश्तेदार, श्राद्ध था… लोग नहीं आ पाए, सरकार पर क्यों बरसे पूर्व मंत्री?

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक से BJP की जीत, अनंत सिंह का आ गया बड़ा बयान
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget