एक्सप्लोरर

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा से संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, कई दस्तावेज बरामद, 3 देशों के रुपये भी मिले

Motihari News: नेपाल से भारत में प्रवेश करने के दौरान आव्रजन विभाग ने यह गिरफ्तारी की है. गिरफ्तार विदेशी की पहचान बांग्लादेश निवासी श्रवण बरुआ उर्फ रोनाल बरुआ के रूप में हुई है.

मोतिहारी: भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर से एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से कई दस्तावेज मिले हैं. साथ ही भारत सहित तीन देशों के रुपये भी मिले हैं. नेपाल से भारत में प्रवेश करने के दौरान आव्रजन विभाग ने यह गिरफ्तारी की है. यह बोधगया में बौद्ध भिक्षु बनकर रहता था. आव्रजन विभाग की टीम पूछताछ कर रही है.

इसके पास से दो भारतीय आधार कार्ड, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट के साथ कैनेडियन देश का वीजा मिला है. इसके अलावा कोरियन, नेपाली और भारतीय मुद्रा मिली है. महंगा फोन, ट्रॉली बैग आदि मिला है. गिरफ्तार विदेशी की पहचान बांग्लादेश निवासी श्रवण बरुआ उर्फ रोनाल बरुआ के रूप में हुई है. वो कैसे बांग्लादेश से भारत पहुंचा और भारत में किसकी सहायता से आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं पासपोर्ट बनवाया ये जांच का विषय है.

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा से संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, कई दस्तावेज बरामद, 3 देशों के रुपये भी मिले

जाने वाला था साउथ कोरिया

बताया जाता है कि गिरफ्तार श्रवण बरुआ साउथ कोरिया जाने के लिए 15 सितंबर को काठमांडू एयरपोर्ट पहुंचा था, जहां बताया गया कि पहले भारतीय आव्रजन विभाग से एनओसी प्राप्त करनी होगी. इसके बाद साउथ कोरिया जाने की अनुमति मिलेगी. इसके बाद रक्सौल आव्रजन विभाग में 17 सितंबर की शाम को पहुंचा. भारतीय पासपोर्ट पर एनओसी प्राप्त करना चाहा तभी आव्रजन विभाग को शक हुआ. इसके बाद उसके मोबाइल को खंगाला गया तो गैलरी में बांग्लादेश का पासपोर्ट मिला जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया. बताया गया कि गिरफ्तार शख्स पूर्व में भारतीय पासपोर्ट से मलेशिया, ताइवान, वियतनाम, वर्मा की यात्रा कर चुका है.

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने सोमवार (18 सितंबर) बताया कि जिले भारत-नेपाल सीमा पर हरैया ओपी थाने में आव्रजन विभाग की टीम ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर सौंपा है. बांग्लादेशी नागरिक के पास से 36 हजार भारतीय रुपये, 4 लाख 90 हजार कोरियन और दो सौ नेपाली रुपये मिले हैं. साथ ही सभी तथ्यों की जांच करते हुए कार्रवाई की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- Siwan BJP Leader Murder: सीवान में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, रात में लौट रहे थे घर, घटना में एक शख्स जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget