एक्सप्लोरर

Siwan BJP Leader Murder: सीवान में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, रात में लौट रहे थे घर, घटना में एक शख्स जख्मी

Siwan News: घटना सीवान के नगर थाना क्षेत्र के रामनगर रेलवे ओवरब्रिज की है. शिवजी तिवारी अपने साले के साथ दुकान बंद कर लौट रहे थे. इसी दौरान गोली मार दी गई.

सीवान: बिहार के सीवान में बेखौफ बदमाशों ने सोमवार (18 सितंबर) की रात एक बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना में बीजेपी नेता शिवजी तिवारी के साले को भी गोली लगी है. हालांकि गोली छूते हुए निकली है इसलिए स्थिति गंभीर नहीं है. उसका सीवान सदर अस्पताल में इलाज कराया गया. घटना सीवान के नगर थाना क्षेत्र के रामनगर रेलवे ओवरब्रिज की है. सोमवार की रात करीब 10 बजे शिवजी तिवारी अपने साले प्रदीप पांडेय के साथ दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया.

एक गोली उनके साले प्रदीप तिवारी को लगी है. घटना के बाद स्थानीय लोग दौड़कर आए तब तक बदमाश फरार हो गए. घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर सीवान सदर एसडीपीओ फिरोज आलम और नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम पहुंचे.

घर में 4 लोगों की मृत्यु से गम में पहले से था परिवार

बताया जाता है कि अगस्त से अब तक शिवजी तिवारी समेत उनके परिवार में चार लोगों की मौत हो चुकी है जिससे उनका परिवार में गम में पहले से है. शिवजी तिवारी के चचेरे भाई बब्बन तिवारी की एक अगस्त को मृत्यु हो गई थी. तीन सितंबर को उनके भाई रामअयोध्या तिवारी की पत्नी बीना देवी की मौत हो गई थी. इसके बाद आठ सितंबर को चचेरे भाई स्वर्गीय भूलन तिवारी की पत्नी बदामी देवी की मौत हो गई. दोनों भाभी की मौत के बाद 19 सितंबर को श्राद्ध कर्म कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन इसके पहले ही रात में बदमाशों ने शिवजी तिवारी की भी गोली मारकर हत्या कर दी.

गर्दन में लगते हुए पार हो गई गोली

मृतक के भाई धनंजय तिवारी ने बताया कि आज मंगलवार को दोनों भाभी की मृत्यु के बाद ब्रह्मभोज था. इसके लिए शिवजी तिवारी ने सभी तैयारियां की थीं. सोमवार की रात वो अपनी किराने की दुकान बंद कर साले प्रदीप के साथ वापस घर आ रहे थे. घर से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने पहली गोली चलाई जो उनके साले को लग गई. जब बदमाशों ने दूसरी गोली चलाई तो उन्हें सिर के नीचे गर्दन से लगते हुए पार हो गई. गोली की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग दौड़कर गए तो देखा कि दोनों गिरे पड़े हैं. दोनों को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने शिवजी तिवारी को मृत घोषित कर दिया. साले

परिजनों ने बताया कि अपाची बाइक पर सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. शव का तब तक पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा जब तक सीवान एसपी यहां आकर अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन नहीं देते हैं. फिलहाल नगर थाना अध्यक्ष सुदर्शन राम, एसडीपीओ फिरोज आलम शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं.

शिवजी तिवारी वार्ड अध्यक्ष थे. इस पद पर दोबारा चुनाव नहीं हुआ है इसलिए वही इस पद पर बने हुए थे. बीजेपी के जिला अध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि शिवजी तिवारी पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता भी थे. लगातार बीजेपी के कार्यक्रमों में सक्रिय रहा करते थे. उनके निधन से बीजेपी की शहर में काफी क्षति हुई है.

यह भी पढ़ें- Watch: नालंदा में बीच सड़क पर ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget