एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सुशील मोदी बोले- 'नीतीश कुमार को आराम की जरूरत, तेजस्वी यादव को CM बना देना चाहिए'

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में इन दिनों सीएम नीतीश कुमार की चर्चा जोरों पर है. वह अपने बयान को लेकर इन दिनों बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत में चर्चा का विषय बने हुए हैं.

Nitish Kumar Statement:  बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी (Sushil Kumar Modi) ने सीएम नीतीश कुमार के जीतन राम मांझी को लेकर विधानसभा में दिए गए बयान पर कहा कि ऐसा लगता है कि वह किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं क्योंकि उनको कभी इतना उग्र नहीं देखा है. सुशील मोदी ने कहा कि  महादलित समाज के जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाकर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कोई एहसान नहीं किया था बल्कि उस समय जेडीयू (JDU) में विद्रोह टालने के लिए पद छोड़ना पड़ा था.

सुशील मोदी ने नागपुर में कहा, ''मुझे लगता है कि नीतीश कुमार किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है क्यूंकि मैंने आजतक नीतीश कुमार को इतना उग्र नहीं देखा है. मांझी जी को जिस तरह से नीतीश जी से बोला है वह अशोभनीय है. मांझी जी नीतीश कुमार से उम्र में भी बड़े हैं और उनका राजनितिक जीवन भी उनसे बड़ा है. मेरी नीतीश जी को सलाह है कि उनको तेजश्वी यादव को CM बना देना चाहिए जो की उनका उत्तराधिकारी भी है अब नीतीश जी को आराम की जरूरत है.''

कांग्रेस के नेताओं से हिंदुओं से दिक्कत- सुशील मोदी
सुशील मोदी ने आगे कहा कि 2014 के संसदीय चुनाव की नमो-बीजेपी लहर में जेडीयू केवल दो सीट जीतने से हतप्रभ नीतीश कुमार ने अपनी डूबती नैया बचाने के लिए दलित मुख्यमंत्री का कार्ड खेला था. तब मुख्यमंत्री जिस बात पर सीना फुला रहे थे, आज वे उसी बात के लिए मांझी पर अंगुली उठाते हुए अपनी मूर्खता क्यों बता रहे हैं? वहीं, आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान पर सुशील मोदी ने कहा, ''आचार्य प्रमोद जी ने सही कहा है कि कांग्रेस को सनातन और राम मंदिर से दिक्कत है और लगभग कांग्रेस के सभी नेताओ को हिन्दुओं से दिक्कत है.''

सुशील मोदी ने कहा, '' महिलाओं-दलितों को लज्जित-अपमानित करने वाले शर्मनाक बयानों के बाद पीएम-पद का उम्मीदवार होना तो दूर नीतीश कुमार के इंडी गठबंधन का संयोजक बनने की रही-सही सम्भावना भी समाप्त हो गई. उनके ओछे भाषण से देश-विदेश में बिहार के मुख्यमंत्री का पद लांछित हुआ.'' सुशील मोदी ने कहा कि महिलाओं पर जिस अश्लील टिप्पणी के लिए नीतीश कुमार खुद अपनी निंदा करते हुए क्षमा मांग चुके हैं, उसे जायज ठहराने के लिए राजद-जदयू के लोग बड़ी बेशर्मी से एनसीईआरटी और सेक्स एजुकेशन की किताबें दिखाते फिर रहे हैं.''

ये भी पढ़ें-  Bihar News: नवादा में पिता-पुत्र की तालाब में डूबने से हुई मौत, मृतक की पत्नी ने बताया- मिर्गी के दौरे पड़ने से पति पानी में गिर गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget