एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश के लव-कुश समीकरण में BJP ने की सेंधमारी, आरसीपी सिंह का पार्टी कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत

RCP Singh News: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह आज दिल्ली से पटना पहुंचे, वो बीजेपी के प्रदेश कार्यालय भी गए. इस दौरान बीजेपी के कई दिग्गजों ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा.

पटना: दिल्ली में बीजेपी जॉइन करने के बाद आज गुरुवार को आरसीपी सिंह (RCP Singh) पटना पहुंचे. बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में उनका स्वागत किया गया. इस दौरान बीजेपी (BJP) के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. बीजेपी से राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) लव-कुश समीकरण की बात करते हैं, लव भी यहां बैठा है और कुश भी यहां बैठा है तो लव और कुश दोनों जब बीजेपी के साथ है और मंडल और कमंडल भी बीजेपी के साथ हैं तो बीजेपी को कोई परास्त नहीं कर सकता है.

ललन सिंह अभी टांय-टांय बोलते रहते हैं- सुशील कुमार मोदी

सुशील कुमार मोदी ने ललन सिंह के आरोपों पर हमला बोलते हुए कहा कि ललन सिंह अभी टांय टांय बोलते रहते हैं. यही ललन सिंह नीतीश कुमार को गाली देने का काम किया करते थे. पटना के गांधी मैदान के सभा में उन्होंने नीतीश कुमार पर कहा था यह तानाशाह है लोकतंत्र नहीं है और अभी नीतीश कुमार के पांव की धूल चाट रहे हैं. नीतीश कुमार ने सबको धोखा दिया है. 13 साल तक आरसीपी सिंह जनता दल यूनाइटेड को मेहनत कर खड़ा किया और उन्हें नीतीश कुमार ने धोखा दिया. जॉर्ज फर्नांडिस, शरद यादव और ललन सिंह जैसे दर्जनों नेता हैं उन पर यह कहावत बैठती है ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश कुमार ने ठगा नहीं.

नीतीश कुमार के पास अब कोई वफादार व्यक्ति नहीं है'

वहीं, इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से हम कह सकते हैं  कि नीतीश कुमार जिस नाम पर वे राजनीति कर रहे थे, 1994 में लव-कुश समीकरण पर समता पार्टी का गठन हुआ था. इस पर भरोसा देकर हम आप को कहते हैं कि  नीतीश का लव-कुश पूर्ण रूप से जेडीयू से निकलकर बीजेपी के साथ हो गई है. नीतीश कुमार अब आपके पास कोई भी वफादार व्यक्ति नहीं रह गया है.

हम लोग सभी 40 सीट जीतेंगे- सम्राट चौधरी

ललन सिंह पर तंज कसते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गांधी मैदान की सभा में कहा था कि नीतीश कुमार के अतरी में दांत है, लेकिन उनके साथ जो डॉक्टर थे  आरसीपी सिंह वह अब बीजेपी के साथ हो गए हैं. अब हम सब मिलकर उसका इलाज अच्छे से करेंगे. नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा काटता है. 2013 में भी उन्हें प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा काटा था तो उस वक्त आरसीपी सिंह थे तो उन्हें दो सीट मिल गया था. अब आरसीपी सिंह भी बीजेपी के साथ हैं तो उनका खाता भी नहीं खुलने वाला है. हम लोग सभी 40 सीट जीतेंगे.

'पूरा लिस्ट बनाकर रखे हुए हैं'

सम्राट चौधरी ने कहा कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमको नोटिस भेज रहे हैं, हम पूरा लिस्ट बनाकर रखे हुए हैं कि बिहार में कौन-कौन शराब माफिया है, कहां-कहां शराब बेची जाती है. कौन-कौन लोग शराब बेचते हैं. वह वह लिस्ट भी दिखाऊंगा.

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget