एक्सप्लोरर

Bihar Politics: RJD की कौन सी मांग CM नीतीश के लिए होगी अग्निपरीक्षा? सुशील मोदी ने दी चेतावनी, लालू यादव को भी घेरा

Sushil Modi Statment: सुशील कुमार मोदी ने पहले भी लालू यादव के परिवार पर ईडी और सीबीआई की रेड को लेकर हमला बोला है. सोमवार को उन्होंने कहा कि लालू यादव को कोई राहत नहीं मिलने वाली है.

पटना: लालू परिवार पर हुए ईडी और सीबीआई की रेड को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है. सुशील मोदी (Sushil Kumar Modi) ने पहले कहा था कि इस बार लालू यादव को कोई नहीं बचा सकता है. एक बार फिर सोमवार को उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधा. कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां लालू परिवार के भ्रष्टाचार के जिन मामलों की जांच शुरू कर चुकी हैं, उन्हें नीतीश कुमार की सरकार किसी भी तरह से रोक नहीं पाएगी. नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि आरजेडी द्वारा जो दबाव मुख्यमंत्री पर डाला जा रहा वो उनकी अग्निपरीक्षा होगी.

आरजेडी डाल रही दबाव

उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार सीबीआई और ईडी को बिहार में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करने की पहले से मिली अनुमति अब आरजेडी के दबाव में वापस भी लेती है, तो लालू परिवार को कोई राहत नहीं मिलेगी. राज्य सरकार के कंसेंट (सहमति) वापस लेने पर सीबीआई और ईडी केवल नए मुकदमे नहीं दायर कर सकेंगी. इससे उन मामलों की जांच नहीं बंद हो सकती, जिनमें प्राथमिकी दायर हो चुकी हो.

बीजेपी सांसद ने कहा कि आईआरसीटीसी घोटाले में तेजस्वी यादव सहित कई लोगों के विरुद्ध जांच प्रक्रिया अब प्राथमिकी और आरोपपत्र से आगे बढ़ चुकी है. वे जमानत पर हैं और ट्रायल शुरू हो चुका है. रेलवे की नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कई अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

कुछ नहीं कर पाएंगे नीतीश कुमार

सुशील मोदी ने कहा कि इस नाजुक मोड़ पर यदि नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार से समझौता कर जांच एजेंसियों को दिया गया कंसेंट वापस लिया, तो इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा और वे लालू परिवार को बचा भी नहीं पाएंगे. आगे कहा कि आरजेडी की ये मांग नीतीश कुमार की अग्निपरीक्षा है. बता दें कि बीजेपी नेता ने इसके पहले भी कहा था कि लालू परिवार का फंसना तय है. जांच एजेंसी के पास सबूत है और वो उसी हिसाब से अपनी जांच आगे बढ़ा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: डॉ को पकड़ने मरीज बनकर पहुंची पुलिस, गोपालगंज में फरार चिकित्सक का ही कर दिया इलाज, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget