एक्सप्लोरर

Bihar Floor Test: नीतीश सरकार ने जीता विश्वासमत, 2024 पर 'फोकस', BJP ने किया वॉकआउट | 10 बड़ी बातें

बिहार विधानसभा (Bihar Legislative Assembly) में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने विश्वासमत हासिल कर लिया है. सीएम के संबोधन के दौरान बीजेपी (BJP) ने वॉकआउट किया.

Bihar Floor Test Result: बिहार में विधानसभा में नीतीश कुमार (Nitish Kuamt) के नेतृत्व वाली महागठबंधन (Mahagathbandhan) की सरकार ने विश्वासमत जीत लिया है. प्रस्ताव के पक्ष में 160 वोट मिले और विपक्ष में शून्य वोट मिले. अपने संबोधन के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी (BJP) पर खूब हमला किया. इस दौरान बीजेपी ने सदन से वॉकआउट किया. बिहार विधानसभा से नीतीश कुमार ने 2024 के चुनाव का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अगर 2024 में सब एकजुट होकर लड़ेंगे तो इनको (बीजेपी) को कोई नहीं पूछेगा. सीएम ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि इन्होंने कोई काम नहीं किया, ये लोग सिर्फ प्रचार के एक्सपर्ट हैं. 

विधानसभा के कार्यवाही की 10 बड़ी बातें

  • बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार की सरकार ने विश्वासमत हासिल कर लिया. अब 26 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा. कल इसके लिए नामांकन होगा.
  • नीतीश कुमार ने अपने संबोधन के दौरान आरसीपी सिंह के बहाने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बीजेपी पर जेडीयू को तोड़ने का आरोप लगाया.
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं NDA सरकार में दोबारा सीएम नहीं बनना चाहता था बीजेपी ने दबाव बनाकर मुख्यमंत्री बनाया. मुझपर सीएम बनने के लिए दबाव डाला गया.
  • अपने संबोधन के दौरान नीतीश कुमार ने पूछा कि आजादी की लड़ाई में आप (बीजेपी) कहां थे?
  • नीतीश कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ प्रचार के एक्सपर्ट हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इन्होंने कोई काम नहीं किया है. जो अनाप-शनाप बोलेगा उसी को जगह मिलेगी. बीजेपी में अच्छे लोगों को मौका नहीं है.
  • संबोधन के दौरान नीतीश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी की तारीफ की.
  • डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई को बीजेपी की 'जमाई' बताया. तेजस्वी यादव के बयान पर बीजेपी ने विरोध जताया.
  • तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी समाज को बांटने का काम करती है. लोकतंत्र का ढांचा बीजेपी को कुचलने नहीं देंगे, इसलिए हम लोग एक हुए हैं.
  • पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को लेकर ही उन्होंने पहले 2013 में और फिर नौ साल बाद बीजेपी का साथ छोड़ दिया.’’
  • तार किशोर प्रसाद ने आरोप लगाया, ‘‘वह मुख्यमंत्री बने रहते हैं, लेकिन उपमुख्यमंत्री बदलते रहते हैं. वह एक ऐसे बल्लेबाज की तरह हैं जो खुद पिच पर बने रहने के लिए दूसरों को रन आउट कराने को तैयार रहते हैं. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को याद रखना चाहिए कि उसके अध्यक्ष लालू प्रसाद ने उनकी तुलना सांप से की थी जो अपना केंचुली छोड़ता है.’’ 

Bihar Floor Test: तेजस्वी यादव बोले- 'BJP की तीन जमाई, इनकम टैक्स, ED और CBI', पार्टी ने जताया विरोध

CBI Raid in Bihar: क्या है पूरा मामला जिसे लेकर बिहार में CBI ने RJD नेताओं पर मारे हैं छापे, किसके बदले में नौकरी देने का आरोप है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget