एक्सप्लोरर

Bihar Politics: पुल गिरने के मामले में ये किसे बचा रहे हैं CM नीतीश? सुशील कुमार मोदी ने खुलकर सब बता दिया

Bihar Bridge Collapse: बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को बयान जारी कर नीतीश कुमार पर हमला बोला है. यह भी सवाल उठाया कि देर से जांच रिपोर्ट देने वालों पर सरकार ने क्या कार्रवाई की?

पटना: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने के बाद जमकर राजनीति हो रही है. एक तरफ बीजेपी सीबीआई जांच की मांग कर रही है तो वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने पलटवार करते हुए यह जवाब दिया है कि सीबीआई वाले इंजीनियर हैं क्या? अब पुल गिरने के मामले में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने गुरुवार (8 जून) को बयान जारी कर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला है. यह भी बताया कि सीएम नीतीश कुमार किसे बचा रहे हैं.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पिछले आठ साल से निर्माणाधीन पड़े सुल्तानगंज महासेतु का हिस्सा ढहने की बड़ी घटना के बाद निर्माण एजेंसी पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के बजाय उसे 15 दिन का नोटिस देकर सरकार उसे बचा रही है. इंजीनियर नीतीश कुमार बताएं कि जब नौ माह पहले इसी महासेतु का पाया ढह गया था, तब उनकी सरकार ने निर्माण एजेंसी के विरुद्ध क्या कार्रवाई की?

देर से जांच रिपोर्ट देने वालों पर क्या कार्रवाई हुई?

इस घटना को लेकर सुशील मोदी ने यह भी कहा कि यदि उस समय सेतु निर्माण में लापरवाही पर नरम रुख अपनाते हुए एजेंसी को क्लीनचिट न दी गई होती, तो पुल के पाये ढहने की घटना दोबारा न होती. पहली बार पाया धंसने की जांच आईआईटी रुड़की को दी गई थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट ऐसी दूसरी घटना के बाद आई. इतनी देर से जांच रिपोर्ट देने वालों पर सरकार ने क्या कार्रवाई की?

'नीतीश कुमार को लेनी चाहिए जिम्मेदारी'

सुशील मोदी ने कहा कि अगर पुल के स्ट्रक्चरल डिजाइन में गलती थी, तो इसे स्वीकृति देने वाले अभियंताओं पर क्या कार्रवाई हुई? पथ निर्माण मंत्री कोई हो, सारे काम की मॉनीटरिंग मुख्यमंत्री करते हैं और उनकी मर्जी के बिना पत्ता भी नहीं हिलता. जब सड़क, पुल, महासेतु तक सारे निर्माणों का श्रेय इंजीनियर मुख्यमंत्री स्वयं लेते हैं, तो पुल ढहने की जिम्मेदारी भी उन्हें लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Opposition Unity: चिराग पासवान का CM नीतीश पर करारा तंज, बोले- 'पुल तो बन नहीं पा रहा, चले हैं विपक्षी ब्रिज बनाने'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा केंद्र', तेजस्वी यादव ने मांगा स्पेशल पैकेज
'बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा केंद्र', तेजस्वी यादव ने मांगा स्पेशल पैकेज
बिहार MLC चुनाव: 4 सीटों पर लड़ सकती है JDU, ये हो सकते हैं प्रत्याशी
बिहार MLC चुनाव: 4 सीटों पर लड़ सकती है JDU, ये हो सकते हैं प्रत्याशी
तेजस्वी यादव की लिस्ट पर रोहिणी नाराज! बोलीं- 'निष्ठावान नेताओं का...'
तेजस्वी यादव की लिस्ट पर रोहिणी नाराज! बोलीं- 'निष्ठावान नेताओं का...'
आरा में घर में घुसकर समाजसेवी को मारी गोली, मौत के बाद हंगामा
आरा में घर में घुसकर समाजसेवी को मारी गोली, मौत के बाद हंगामा

वीडियोज

BRICS Summit 2026 Updates : इस बार की BRICS समिट का प्रभाव, बदलेगी विश्व की राजनीतिक अर्थव्यवस्था !
BRICS Summit 2026 : एक मंच पर दुनिया की 'त्रिशक्ति'..अमेरिका- पाकिस्तान टेंशन में !।China।Russia
Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर देश की सुनी जाए आवाज, कुछ देश ले रहे फैसले', PM की बात में छिपा है सीक्रेट मैसेज
'हर देश की सुनी जाए आवाज, कुछ देश ले रहे फैसले', PM की बात में छिपा है सीक्रेट मैसेज
पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, 8 विकेट से इंग्लैंड ने जीता तीसरा टेस्ट; 3-0 से सीरीज
पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, 8 विकेट से इंग्लैंड ने जीता तीसरा टेस्ट; 3-0 से सीरीज
बिहार MLC चुनाव: 4 सीटों पर लड़ सकती है JDU, ये हो सकते हैं प्रत्याशी
बिहार MLC चुनाव: 4 सीटों पर लड़ सकती है JDU, ये हो सकते हैं प्रत्याशी
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
पुतिन ने जब BRICS में झटके से उतारा कोट, देखते ही फैन हो गई दुनिया, वीडियो वायरल
पुतिन ने जब BRICS में झटके से उतारा कोट, देखते ही फैन हो गई दुनिया, वीडियो वायरल
BRICS के सभी प्रस्ताव मंजूर, पीएम मोदी का ऐलान
BRICS के सभी प्रस्ताव मंजूर, पीएम मोदी का ऐलान
IAF अग्निवीर वायु सिटी स्लिप 2026 जारी,  22-23 सितंबर को होगी परीक्षा
IAF अग्निवीर वायु सिटी स्लिप 2026 जारी,  22-23 सितंबर को होगी परीक्षा
संडे का डबल धमाल, एक ही दिन में 2 मैच खेलेगी टीम इंडिया; जानें कैसें देखें लाइव
संडे का डबल धमाल, एक ही दिन में 2 मैच खेलेगी टीम इंडिया; जानें कैसें देखें लाइव
Embed widget