एक्सप्लोरर

Opposition Unity: चिराग पासवान का CM नीतीश पर करारा तंज, बोले- 'पुल तो बन नहीं पा रहा, चले हैं विपक्षी ब्रिज बनाने'

Bihar Politics: चिराग ने कहा कि 2014 से देखते आ रहा हूं. यह लोग एक होने के नाम पर फोटो तो खिंचवाते हैं, लेकिन चुनाव आते-आते भानुमति का कुनबा बनते-बनते बिखर जाते हैं.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व में 23 जून को पटना में देश की सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं की बैठक होने वाली है. अब इस पर बयानबाजी तेज हो गई है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने करारा तंज कसा है. गुरुवार (8 जून) को चिराग पासवान ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक तरफ बिहार में पुल नहीं बना पा रहे हैं और चले हैं विपक्षी ब्रिज बनाने. जिस तरह नीतीश कुमार का बनाया हुआ निर्माणाधीन पुल धराशायी हो गया उसी तरह तथाकथित विपक्षी एकता का ब्रिज भी ध्वस्त हो जाएगा.

चिराग पासवान ने कहा कि विपक्षी एकता एक साथ हाथ खड़े करके फोटो खिंचवाने के लिए ठीक है. मैं 2014 से देखते आ रहा हूं. यह लोग एक होने के नाम पर फोटो तो खिंचवाते हैं, लेकिन चुनाव आते-आते भानुमति का कुनबा बनते-बनते बिखर जाते हैं. उन्होंने कहा कि जहां तक विपक्षी एकता की बात है तो देश में कई राज्यों के मुख्यमंत्री की अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा है. कई मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री बनने की रेस में हैं. ऐसे में सभी एक होकर किसी एक को नेतृत्व सौंप दें यह हो नहीं सकता है. जहां तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बात है तो विपक्ष कभी इनको स्वीकार नहीं करेगा. बिहार की जनता भी उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं करेगी. नीतीश कुमार को तो मुख्यमंत्री के रूप में भी जनता ने जब स्वीकार नहीं किया तो प्रधानमंत्री के रूप में कैसे स्वीकार करेगी?

28 नवंबर को चिराग पासवान करेंगे शक्ति प्रदर्शन

चिराग पासवान आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन करेंगे लेकिन कब करेंगे इसका अभी खुलासा उन्होंने नहीं किया है. चिराग पासवान पहले सभी पार्टियों को अपनी शक्ति दिखाना चाहते हैं. यही वजह है कि वो 28 नवंबर को पार्टी के स्थापना दिवस पर पटना के गांधी मैदान में एक विशाल रैली करने जा रहे हैं. इस रैली के जरिए वे अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर गठबंधन में दबाव बना सकते हैं.

चिराग पासवान ने मांगा लोगों से सुझाव

चिराग पासवान ने बताया कि मेरा जो एजेंडा है 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' वह 2020 से चल रहा है. हमने एक व्हाट्सएप नंबर 7091776634 जारी किया है जो सोशल मीडिया पर है. बिहार की जनता अपनी समस्या या अपना सुझाव इस नंबर पर देंगे और उस सुझाव को हम लोग देखेंगे. अच्छा सुझाव होगा तो उस पर हम लोग काम करेंगे.

चिराग ने कहा कि गठबंधन किससे होगा, कितनी सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे यह सब चुनाव के वक्त तय किया जाएगा. मेरा पहला लक्ष्य है कि बिहार की सभी जनता हमें सुझाव दे. उनके सुझाव पर काम करें. सात लोगों की कमेटी बनाई गई है और जनता के सुझाव को कमेटी निर्णय लेकर आगे का काम करेगी.

यह भी पढ़ें- 'प्रधानमंत्री बिहार आएंगे तो…', तेजस्वी ने कर दी बड़ी मांग, विपक्षी एकता पर बोले- सिर्फ एक नेता से नहीं हो पा रही बात

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को क्यों निकाला पार्टी से बाहर? JDU बोली- 'नीरज कुमार का विरोध...'
अनंत सिंह को क्यों निकाला पार्टी से बाहर? JDU बोली- 'नीरज कुमार का विरोध...'
अनंत सिंह को JDU ने निकाला बाहर तो क्या बोली RJD? सामने आया बयान
अनंत सिंह को JDU ने निकाला बाहर तो क्या बोली RJD? सामने आया बयान
अनंत सिंह को पार्टी से निकाले जाने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह JDU का…'
अनंत सिंह को पार्टी से निकाले जाने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह JDU का…'
अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
RRR से 5-6 गुना ज्यादा बड़ी है 'वाराणसी', राजामौली ने बताया शूटिंग में कैसे बचाए 40 दिन
RRR से 5-6 गुना ज्यादा बड़ी है 'वाराणसी', राजामौली ने बताया शूटिंग में कैसे बचाए 40 दिन
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 
प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 
Embed widget