एक्सप्लोरर

'सुशील कुमार मोदी को BJP में जो जगह मिलनी चाहिए थी नहीं मिली', मुकेश सहनी का बड़ा बयान

Mukesh Sahani: मुकेश सहनी मंगलवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे. सहनी ने उस बयान पर भी पलटवार किया है जिसमें पीएम मोदी ने कहा है कि महागठबंधन की सरकार बनेगी तो पांच प्रधानमंत्री बनेंगे.

Mukesh Sahani Attacks on BJP: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने दुख जताया है. मंगलवार (14 मई) को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सुशील मोदी से व्यक्तिगत संबंध रहे हैं. गठबंधन में नहीं रहने के बावजूद भी उनसे अच्छे संबंध रहे. बहुत ही दुखद है हमारे राज्य के लिए. एक वरिष्ठ नेता को हमने खोया है. इससे हम लोग दुखी हैं. भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनको अपने चरणों में जगह दें. इस दौरान मुकेश सहनी ने बीजेपी पर हमला बोला.

मुकेश सहनी ने कहा कि सुशील कुमार मोदी को जो जगह मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिली. बीजेपी पर वीआईपी की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है. इस पर कहा कि हमने पहले भी कहा है कि बीजेपी झूठ फैलाने वाली पार्टी है. दुनिया में अगर सबसे ज्यादा झूठ कोई बोलने वाली पार्टी है तो बीजेपी है. परसों उन्होंने झूठ फैलाया कि वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौहान ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है जबकि वो हमारी पार्टी में कोई पदाधिकारी रहे नहीं.

'समय बताएगा कितना प्रधानमंत्री बनता है'

मुकेश सहनी ने कहा कि यह गलत था. इसको लेकर हमने कंकड़बाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पीएम मोदी की ओर से यह कहने पर कि महागठबंधन की सरकार बनेगी तो पांच प्रधानमंत्री बनेंगे. इस पर मुकेश सहनी ने कहा पांच प्रधानमंत्री बनेंगे या एक प्रधानमंत्री बनेगा वह समय बताएगा. 

वीआईपी सुप्रीमो ने कहा कि यूपीए की सरकार पहले भी बन चुकी है. 10 साल सरकार रही थी और एक ही प्रधानमंत्री रहे थे. प्रधानमंत्री मान रहे हैं कि इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है तो यह हमारी उपलब्धि है. उसके बाद प्रधानमंत्री हम कितना बनाएंगे वह देश की जनता को पता चलेगा. इससे पहले जो पुराना ट्रैक रिकॉर्ड यूपीए का रहा है उसमें 10 साल तक एक ही प्रधानमंत्री रहा था. हम बदले नहीं थे.

यह भी पढ़ें- छपरा में प्रधानमंत्री को देख रोने लगी महिला, PM मोदी ने सिर पर हाथ रखा, बोली- 'ऐसा लगा भगवान से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget