एक्सप्लोरर

Bihar News: नीतीश कुमार को पार्टी टूटने का डर? BJP का दावा- संपर्क में हैं जेडीयू के कई नेता और विधायक

Bihar Poitics: बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी मंगलवार को गोपालगंज पहुंचे थे. वे अपनी पार्टी की प्रत्याशी कुसुम देवी के चुनाव प्रचार में पहुंचे थे.

JDU Leaders and MLAs are in Touch with BJP: गोपालगंज विधानसभा उप चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन था. महागठबंधन और एनडीए के कई बड़े नेताओं ने मंगलवार को रैली कर वोट की अपील की. गोपालगंज से बीजेपी की प्रत्याशी कुसुम देवी के चुनाव प्रचार में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर जमकर निशाना साधा.

पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को डर है कि अगर वो अपनी पार्टी का विलय आरजेडी के साथ नहीं करेंगे तो उनकी पार्टी टूट जाएगी. सीएम नीतीश कुमार का आज तक यही इतिहास रहा है कि विलय करो और अपनी ताकत को बढ़ाओ. इसके पहले आनंद मोहन की पार्टी,  राम विलास पासवान की पार्टी, कभी शरद यादव की पार्टी का विलय हुआ. उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार की पार्टी के विधायकों को तय करना है कि उनका भविष्य क्या रहेगा. पूर्व डिप्टी सीएम ने दावा करते हुए कहा कि जनता दल यू के विधायकों में भगदड़ होगी. इसलिए आरजेडी और जेडीयू का विलय संभव है.

समय आने पर होगा विचार

सुशील मोदी ने कहा कि जनता दल यू के विधायक बीजेपी में आना चाहते हैं तो बीजेपी उनका स्वागत करेगी. क्योंकि बहुत ऐसे जेडीयू के नेता हैं जिन्होंने अच्छा काम किया है. सुशील कुमार मोदी का ये भी दावा है कि आरजेडी-जेडीयू के विलय को लेकर जेडीयू के बड़ी संख्या में नेता और विधायक हैं जो बीजेपी में आने के लिए प्रयासरत हैं और लगातार संपर्क कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि समय आने पर भाजपा उनपर विचार करेगी और पार्टी में शामिल करेगी.

क्यों प्रचार करने नहीं गए नीतीश?

पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार की चोट एक बहाना है. मामला है प्रत्याशियों के सही चयन नहीं होने का. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जनता दल यू गोपालगंज और मोकामा के उम्मीदवारों से खुश नहीं है.

यह भी पढ़ें- Mokama By Election 2022: 'टक्कर तो जबरदस्त है सर…' आंकड़ों और जनता की राय से समझें कौन करेगा मोकामा में 'राज'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget