एक्सप्लोरर

Bihar Politics: रैली को लेकर RJD के बड़बोले दावे? सुशील मोदी ने लालू की पार्टी से कहा- 'अगर हिम्मत है तो...'

Sushil Kumar Modi: सुशील कुमार मोदी ने बयान जारी किया है. उन्होंने पूछा कि पटना रैली में क्या ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और शरद पवार उसमें शामिल होने आएंगे?

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) पर निकले हैं. तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में रैली भी होने वाली है. एक तरफ तेजस्वी यादव यात्रा के दौरान नीतीश और एनडीए सरकार पर हमला कर रहे हैं तो दूसरी ओर बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने खुला चैलेंज कर दिया है. शनिवार (24 फरवरी) को बयान जारी करते हुए यदि हिम्मत है तो रैली में विपक्ष अपने पीएम-उम्मीदवार की घोषणा करे.

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जिस इंडी गठबंधन में न नीतीश कुमार हैं, न जयंत चौधरी और न ममता बनर्जी अब तक सीट साझेदारी के लिए तैयार हैं, वह टूटा-फूटा जर्जर गठबंधन संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए का विजय रथ नहीं रोक पाएगा. आरजेडी तीन मार्च की पटना रैली को लेकर बड़बोले दावे करने से पहले बताए कि क्या ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और शरद पवार उसमें शामिल होने आएंगे?

'पंजाब में कोई किसी के लिए सीट छोड़ने को तैयार नहीं'

सुशील कुमार मोदी ने आगे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को लेकर इंडिया गठबंधन पर हमला बोला. कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली में समझौता हुआ, लेकिन पंजाब में कोई किसी के लिए सीट छोड़ने को तैयार नहीं. महाराष्ट्र में शरद पवार और उद्धव ठाकरे की पार्टियां विधिवत टूट चुकी हैं.

बीजेपी नेता ने कहा कि आरजेडी के राजकुमार आडवाणी की रथ यात्रा रोकने और रामकाज में विघ्न डालने के अपने पिता के जिस कृत्य पर छाती फुला रहे हैं, उसके लिए तो उन्हें राम-भक्तों से क्षमा मांगनी चाहिए. बीजेपी का रथयात्री भारत-रत्न से विभूषित हुआ और अयोध्या में राम-मंदिर भी बन गया, जबकि रथ यात्रा रोकने वाला मुख्यमंत्री चार मामलों में जेल गया. लोकसभा में उसकी पार्टी का कोई सांसद नहीं रहा. राजपाट छिन गया और परिवार के आधा दर्जन लोग घोटालों के अभियुक्त होकर अदालतों के चक्कर काटने लगे. सुशील मोद ने कहा कि आरजेडी आज भी राम, रामचरित मानस और सनातन धर्म के विरोधियों की पार्टी है. इसकी यात्रा और रैली को जनता का समर्थन नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Jan Vishwas Yatra: तेजस्वी यादव की सभा में क्या बोल गए तेज प्रताप? कहा- 'निमंत्रण देने आए हैं कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget