एक्सप्लोरर

Sushil Kumar Modi: सुशील मोदी ने ली आखिरी सांस, अनुग्रह नारायण सिन्हा के बाद सबसे लंबे समय तक रहे बिहार के डिप्टी CM

Sushil Kumar Modi Passes Away: बिहार में बीजेपी के लिए बेहद ही अहम चेहरा बनकर उभरे सुशील कुमार मोदी करीब 11 सालों तक नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में डिप्टी सीएम की कुर्सी पर रहे.

Sushil Kumar Modi Passed Away: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी का सोमवार (13 मई) को निधन हो गया. वो कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था. उन्होंने 72 साल की उम्र में सोमवार को अंतिम सांस ली. उन्होंने अपने राजनीति की शुरुआत छात्र नेता के तौर पर की थी. छात्र जीवन से अबतक सुशील कुमार मोदी ने सियासत में करीब 5 दशक का लंबा सफर तय किया. राजनीति में उन्होंने कई उतार चढ़ाव देखे. 

साल 2005 में जब एनडीए बिहार की सत्ता पर काबिज हुई तो उस वक्त सुशील कुमार मोदी डिप्टी सीएम बनाए गये थे. उन्हें बिहार में बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था. इसके बाद उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था. 

सुशील मोदी लंबे वक्त तक रहे बिहार के डिप्टी सीएम

साल 2010 में बिहार में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी. इस दौरान भी सुशील कुमार मोदी फिर से डिप्टी सीएम के पद पर काबिज रहे. बीजेपी के लिए बिहार में बेहद ही अहम चेहरा बनकर उभरे सुशील कुमार मोदी करीब 11 सालों तक नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली  सरकार में उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहे. 

सुशील कुमार मोदी को बिहार विभूति के नाम से जाने जाने वाले अनुग्रह नारायण सिन्हा के बाद सबसे अधिक समय तक डिप्टी सीएम रहने का सौभाग्य मिला. अनुग्रह बाबू ने 13 वर्षों तक बिहार की बिना स्वार्थ के सेवा की. वे बिहार प्रांत के उप-प्रधानमंत्री और आज़ादी के बाद पहले डिप्टी सीएम के साथ वित्त मंत्री रहे. उन्होंने कई विभागों में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी.

सुशील कुमार मोदी उन नेताओं में से हैं जिन्हे राज्यसभा, लोकसभा, बिहार विधान परिषद और बिहार विधान सभा के सदस्य रहने का गौरव प्राप्त है. सुशील मोदी का जन्म साल 1952 में बिहार की राजधानी पटना जिले में एक मारवाड़ी (वैश्य) परिवार में हुआ था. उन्होंने 1974 में जेपी आंदोलन में बेहद ही अहम भूमिका निभाई थी.

ये भी पढ़ें: Sushil Modi Passes Away: सुशील मोदी के निधन पर सीएम नीतीश हुए भावुक, कहा- 'मैंने आज सच्चा दोस्त खो दिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget