एक्सप्लोरर

Bihar Politics: दूल्हा, दुल्हन, जयमाल, बाराती, ऐसे शब्दों से सुशील कुमार मोदी ने समझा दिया विपक्षी एकता का हिसाब-किताब

Lok Sabha Elections 2024: सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यदि हिम्मत है तो पटना बैठक में भाग लेने वाले दलों की ओर से नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करें.

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने मंगलवार (20 जून) को कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) न खुद दूल्हा हैं, न दूल्हे का नाम तय है, लेकिन उन्होंने बरातियों को मुख्यमंत्री आवास में इकट्ठा होने के लिए न्योता भेज दिया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने दूल्हा, दुल्हन, बारात, जयमाल जैसे शब्दों से विपक्षी एकता की होने वाली बैठक पर खूब निशाना साधा और हिसाब किताब समझा दिया.

सुशील मोदी ने तंज किया कि अब कहा जा रहा है कि बारात दरवाजा लगने (चुनाव परिणाम) के बाद जब दुल्हन जयमाल लेकर आएगी तब उसका चेहरा देख कर बरातियों में से ही कोई दूल्हा बन जाएगा. उन्होंने कहा कि जब देश की जनता दूल्हे का नाम जानना चाहती है तब विपक्ष बैंड, बाजा, बराती की बातों में लोगों को उलझाए रखना चाहता है.

सुशील मोदी बोले- हिम्मत है तो घोषित करें प्रत्याशी

नीतीश कुमार पर हमला करते हुए बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यदि हिम्मत है तो पटना बैठक में भाग लेने वाले दलों की ओर से सीएम प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करें. उन्होंने कहा कि बीजेपी की ओर से तो तय है कि दुनिया-भर में लोकप्रिय और विश्वसनीय राजनेता नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन विपक्ष बताए कि वह राहुल गांधी, शरद पवार और ममता बनर्जी में से किसे पीएम बनाने के लिए एकजुट होना चाहता है?

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार पहले ही अपने को पीएम-पद की रेस से बाहर बता चुके हैं. वे मात्र 16 सांसदों की क्षेत्रीय पार्टी के नेता हैं. बता दें कि पटना में 23 जून को विपक्षी एकता की बैठक होने वाली है. 17 से 18 दलों के नेताओं के जुटान की बात कही जा रही है. इसको लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है. इसी क्रम में मंगलवार को एक बार फिर सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar TN Visit: अचानक बदल गया CM नीतीश का प्लान, तमिलनाडु का दौरा रद्द किया, सामने आई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget