एक्सप्लोरर

Opposition Party Meet: 'नौ दिन चले अढाई कोस', नीतीश कुमार को संयोजक नहीं बनाए जाने पर सुशील मोदी ने ली चुटकी

Opposition Meeting in Mumbai: मुंबई में विपक्षी बैठक के बाद बीजेपी 'इंडिया' गठबंधन पर हमलावर है. वहीं, इसको लेकर सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा कि जिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) को 80 फीसद लोग पसंद करते हैं और जिनके नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवीं अर्थव्यवथा बन कर जी-20 की अगुवाई कर रहा है, उन्हें अपदस्थ कर देश को राजनीतिक अस्थिरता के हवाले करने के सिवा विपक्षी दलों के पास कोई सकारात्मक मुद्दा नहीं है. मुंबई बैठक में विपक्ष न एक लोगो (प्रतीक चिह्न) पर सहमति बना पाया, न नीतीश कुमार संयोजक बन पाए. एकजुटता की मुहिम 'नौ दिन चले अढाई कोस' का मुहावरा चरितार्थ कर रही है.

'इंडिया' पर सुशील कुमार मोदी का बयान

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कांग्रेस, आरजेडी, जेडीयू समेत जो भी दल साथ खड़े होने की कोशिश में पटना से मुंबई तक हाई प्रोफाइल बैठकें कर रहे हैं, वे सब अपने-अपने भ्रष्ट और वंशवादी कुनबे को बचाने के लिए व्याकुल हैं, लेकिन बातें संविधान और लोकतंत्र बचाने की करते हैं. वे केवल इसलिए एक लोकप्रिय प्रधानमंत्री को 'नरेटी पकड़ कर' गद्दी से उतारना चाहते हैं कि वह शख्स एक तरफ कालेधन, बेनामी संपत्ति और राजनीतिक लोगों के भ्रष्टाचार पर लगातार चोट कर रहा है.

'लालू परिवार की 100 करोड़ की सम्पत्ति कैसे जब्त हो गई'

आगे बीजेपी नेता ने कहा कि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन, 50 करोड़ गरीबों को जनधन खाता, 15 करोड़ गरीब महिलाओं को उज्ज्वला गैस जैसी सुविधाएं देकर उनकी गरीबी दूर कर रहे हैं. विपक्ष से यह नहीं देखा जा रहा है कि लालू परिवार की 100 करोड़ की सम्पत्ति कैसे जब्त हो गई और तीन करोड़ गरीबों को पक्के मकान कैसे मिल गए? इससे इनकी छाती फट रही है. बता दें कि 'इंडिया' गठबंधन में ललन सिंह और तेजस्वी यादव समन्वय समिति में रखा गया है.

ये भी पढ़ें: One Nation One Election: मुंबई में बैठक कर पटना पहुंचे CM नीतीश, 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर आई पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget