एक्सप्लोरर

सुशील मोदी बोले- शिवसेना के पक्ष में किस मुंह से वोट मांगेंगे नीतीश-तेजस्वी? आदित्य ठाकरे की मुलाकात 'पिकनिक'

Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी ने आदित्य ठाकरे की नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मुलाकात को लेकर हमला बोला है. बुधवार को आदित्य ठाकरे पटना आए थे.

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा कि जिस शिवसेना (उद्धव गुट) ने मुंबई में बिहार और उत्तर भारत के लोगों का लगातार अपमान किया, उसके पक्ष में वोट मांगने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Prasad Yadav) किस मुंह से जाएंगे? सुशील मोदी ने कहा कि आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) मुंबई महानगर पालिका के चुनाव में शिवसेना (Shivsena) के लिए बिहार के लोगों का वोट सुनिश्चित करने आए हैं, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा.

दरअसल, शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे बुधवार को तेजस्वी यादव से मिलने के लिए पटना पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी. इसी को लेकर सुशील मोदी ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बाला साहब ठाकरे के आदर्शों पर चलने वाली वास्तविक शिवसेना (शिंदे-गुट) बीजेपी के साथ सरकार चला रही है और जनता उसके साथ है.

'नीतीश बताएं किसके साथ खड़े होंगे?'

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि उद्घव-गुट वाली शिवसेना जब वीर सावरकर का अपमान करने वाली कांग्रेस के साथ है, तब नीतीश कुमार बताएं कि वे किसके साथ खड़े होंगे? राहुल गांधी भूल गए कि इंदिरा गांधी ने सावरकर पर डाक टिकट जारी किया था. उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता का जो चूल्हा नीतीश कुमार ने जलाया था, उस पर कोई खिचड़ी नहीं पकी और आग भी ठंडी पड़ गई, इसलिए वे हिमाचल और गुजरात नहीं गए.

आगे कहा कि नीतीश कुमार गुजरात के पाटीदार समाज पर अपने प्रभाव का दावा करते हैं, जबकि यह समाज पूरी तरह बीजेपी के साथ है. वे गुजरात जाने की हिम्मत नहीं कर पाए. आदित्य ठाकरे और तेजस्वी यादव का मिलना दो वंशवादी दलों के राजकुमारों की पिकनिक पार्टी से ज्यादा कुछ नहीं है.

यह भी पढ़ें- Aaditya Thackeray Patna: नीतीश-तेजस्वी से मिले आदित्य ठाकरे, मुंबई में बिहारियों पर हमले को लेकर दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget