एक्सप्लोरर

Supaul News: सुपौल में SSB की बड़ी कार्रवाई, इंडो-नेपाल बॉर्डर से दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार, छह लाख रुपये मिले

Indo-Nepal Border: सुपौल में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवानों ने चौकसी बढ़ा दी है. सीमा पार आने-जाने वालों पर पैनी नजर है. शैलेशपुर बीओपी से ये लोग पकड़े गए हैं.

सुपौल: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के भारत में प्रवेश के बाद इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के जवान चौकस हो गए हैं. एसएसबी ने मंगलवार (3 अक्टूबर  की शाम शैलेशपुर बीओपी से दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से छह लाख भारतीय रुपये मिले हैं. दोनों व्यक्ति नेपाल के मूल निवासी हैं. एसएसबी 45 में बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट रुपेश शर्मा ने इस मामले की जानकारी दी है.

एसएसबी के जवान करते हैं पूछताछ और चेकिंग

कमांडेंट रुपेश शर्मा ने बताया कि सुपौल जिले के शैलेशपुर बीओपी इंडो-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 206/1 के पास के क्षेत्र से भारत से नेपाल की तरफ जाने का पारंपरिक मार्ग है. सीमा पार करने वाले लोगों के लिए यहां दैनिक ड्यूटी पर तैनात एसएसबी की ओर से पूछताछ एवं चेकिंग की जाती है जिसके बाद ही आने-जाने की अनुमति दी जाती है. इसी दौरान सहायक उप निरीक्षक सतवीर सिंह के नेतृत्व में तैनात बल कर्मियों ने दो व्यक्तियों से पूछताछ और तलाशी ली. इस दौरान दो नेपाली नागरिकों के पास से छह लाख भारतीय रुपये बरामद किए गए.

सीमा शुल्क विभाग को सौंपे गए दोनों

पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान नेपाल देश के झापा जिले के दमक निवासी 46 वर्षीय अशोक साहा और 22 वर्षीय सूरज साहा के रूप में पहचान हुई है. भारतीय मुद्रा में 500 के 1,128 नोट कुल 5 लाख 64 हजार रुपये मिले हैं. वहीं 200 के 33 नोट यानी कुल 66 सौ रुपये मिले हैं. इसके अलावा 100 के 283 नोट यानी कुल 28 हजार 300 रुपये मिले हैं. 50 के 22 नोट यानी कुल 11 सौ मिले हैं. इस तरह कुल छह लाख रुपये बरामद हुए हैं. एसएसबी ने कागजी कार्रवाई के बाद दोनों व्यक्तियों को सीमा शुल्क विभाग सौंप दिया है.

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के भारत में एंट्री करने के बाद इंडो-नेपाल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. एसएसबी के जवान दैनिक ड्यूटी के दौरान लोगों पर पैनी नजर रख रहे हैं. इस तरह की कोई घटना न हो उसके लिए जवान मुस्तैद हैं. बता दें कि इंडो नेपाल सीमा पार तस्करी होती रहती है जिसके लिए 24 घंटे एसएसबी के जवान हमेशा अलर्ट रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Road Accident: गया से पिंडदान कर लौट रहे थे तीर्थयात्री, कैमूर में ट्रक से टकराई बस, एक महिला की मौत, 9 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget