एक्सप्लोरर

Maha Kumbh Incident: महाकुंभ में हुई भगदड़ पर चिराग पासवान का आया रिएक्शन, UP सरकार पर क्या कहा?

Stampede In Maha Kumbh: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ विषय है, जो श्रद्धालु आए और उन्होंने अपनी जान गंवाई हैं, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करने का अभी समय है.

Chirag Paswan News: केंद्रीय मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) बुधवार को दिल्ली से पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के जरिए उत्तर प्रदेश के कुंभ में भगदड़ को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर घटना बहुत ही दुखद है, लेकिन वहां सारे इंतजाम किए गए थे. मुख्यमंत्री खुद पूरे मामले में लगातार सेंसिटिव रहते हैं और पूरे मामले को देख रहे थे, हालांकि घटना घटी है तो इस पूरे मामले को राज्य सरकार देख रही है और दोषियों पर कार्रवाई भी होगी.

चिराग ने अव्यवस्था के सवाल पर क्या कहा?

चिराग पासवान ने कहा कि व्यवस्था में जो कमी रह गई, उसे पूरा करने का भी प्रयास किया जा रहा है. कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों के जरिए महाकुंभ में अव्यवस्था पर उठाए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर अगर सवाल उठा है, तो इन सवालों को भी देखा जाएगा. उन्होंने कहा कि राज सरकार लगातार सभी चीजों को देख रही है और हालात को सामान्य  करने का भी प्रयास किया जा रहा है. अभी राजनीति करने का विषय नहीं है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ विषय है, जो श्रद्धालु आए और उन्होंने अपनी जान गंवाई हैं, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करने का अभी समय है. जो लोग व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और उनको कोई  जानकारी है तो निश्चित तौर पर वह सरकार के सामने रखें और सरकार उस पर अगर काम नहीं करती है तब दोषारोपण करें.

नीतीश कुमार पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जरिए लगातार बयानबाजी किए जाने पर चिराग पासवान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुख्यमंत्री पर लगातार निजी और व्यक्तिगत  टिप्पणियां कर रहे हैं. उनको लेकर, उनके स्वास्थ्य को लेकर की वे थक गए हैं, उमर हो गई है. इस तरीके की बात कर रहे हैं, जिसका मैं कभी भी पक्षधर नहीं रहा हूं. उन्होंने तेजस्वी यादव को कहा कि आप नीति पर सरकार को आरोप कीजिए, सरकार के कार्यशैली पर आप सवाल उठाईए. यह सब राजनीतिक विषय है, जिस पर हम लोग भी उसका जबाब देंगे.

'व्यक्तिगत आरोप मुख्यमंत्री पर सही नहीं'

नेता प्रतिपक्ष का पद एक संवैधानिक पद होता है. ऐसे में उन पर इस तरह के बयान देने की अपेक्षा नहीं की जा सकती है. जिस तरह वह व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप मुख्यमंत्री पर लगा रहे हैं तो चुनावी समय है. जनता भी यह सब देख रही है. उन्होंने कहा कि यह वही मुख्यमंत्री है जिनको समय-समय पर आप साथ लेते रहे हैं और उनके साथ सत्ता में बने रहे हैं और आज व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे हैं, क्योंकि वह आज वह दूसरे पक्ष में शामिल हो गए हैं, इसलिए उनको घबराहट भी हो रही है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'बीजेपी को हो सकती है पीड़ा', नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने के सवाल पर RJD का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget