एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह खुदकुशी मामला: CBI जांच को लेकर शिवसेना की घबराहट बयां कर रही कि उन्हें पता है सभी राज- निखिल आनंद

निखिल आनंद ने मुम्बई के मेयर की ओर से सीबीआई को धमकी देकर पहुंचते ही क्वारेंटाईन करने की चेतावनी की कड़ी शब्दों में निंदा की है.

पटना: सुशांत आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के बाद बयानबाजी का दौर शुरू हो गया. महाराष्ट्र सरकार सीबीआई जांच को बाधित करने की पूरी कोशिश कर रही है. ऐसे में सोमवार को उनके इस रवैये पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने कहा, " सीबीआई जांच को लेकर शिवसेना जिस तरह से बहदवास तरीके से घबराई हुई है उससे लगता है कि सुशांत की संदेहास्पद मृत्यु के सभी राज शिवसेना को पता हैं. अगर ऐसा नहीं है तो पूरी राज्य सरकार बिहार के बेटे के न्याय के खिलाफ क्यों खड़ी है?"

उन्होंने कहा, " सुशांत सिंह राजपूत ही क्यों दिशा सालियान के मामले में भी शिवसेना के दामन पर दाग दिखाई देता है और शक होता है कि शिवसेना के घनिष्ट संबंध- संपर्क आरोपियों के साथ हैं. इन सब कारणों से सीबीआई से गुजारिश है कि संजय राउत और आदित्य ठाकरे का नारको एनालिसिस टेस्ट कराए ताकि सारे रहस्य से परदा उठ सके."

निखिल आनंद ने मुम्बई के मेयर की ओर से सीबीआई को धमकी देकर पहुंचते ही क्वारेंटाईन करने की चेतावनी देने को नींदनीय करार देते हुए कहा, " इससे स्पष्ट हो गया है कि बीएमसी ने महाराष्ट्र सरकार के इशारे पर आईपीएस विनय तिवारी को क्वारेंटाईन किया था." निखिल ने कहा, " रिया के साथ मिलकर संजय राउत सुशांत की सलेक्टीव फैमिली डिटेल लीक कर रहे हैं, जिससे कि मामले को दूसरा मोड़ दिया जा सके."

निखिल आनंद ने कहा, " संजय राउत ने पीड़ित परिवार के खिलाफ तथ्यहीन अनर्गल बातें करते हुए कहा कि सुशांत के पिता जी ने दो शादी की, जिसका उसके मामा और चाचा ने खंडन करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है. शिवसेना राजनीतिक तौर पर इतना गिर गई है कि एक मृतआत्मा का चरित्रहनन करने पर उतर आई है."

निखिल आनंद ने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में शिवसेना के मुखपत्र सामना में रविवार को छपे आलेख को निहायत ही वाहियात बताया और कहा, " सुशांत की संदेहास्पद मृत्यु के तुरंत बाद भी सामना ने एक घटिया आलेख लिखा था. इससे लगता है महाराष्ट्र की पूरी सरकार, पुलिस, शासन-प्रशासन व्यवस्था सुशांत के न्याय के खिलाफ प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर खड़ी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget