एक्सप्लोरर

Bihar News: समस्तीपुर में व्यवसायी डबल मर्डर कांड का पुलिस ने किया खुलासा, 5 बदमाशों ने मिलकर दिया था घटना को अंजाम

Samastipur News: मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र का है. एसपी विनय तिवारी ने व्यवसायी डबल मर्डर मामले में पूर्व थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

समस्तीपुर: जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र के पांचोपुर गांव के पास नौ दिन पूर्व हुए सहोदर भाई किराना व्यवसायी की हत्या (Samastipur News) कर दी गई थी. इस मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया. पुलिस ने इस मामले में हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल और बाइक सहित अन्य सामग्री की बरामदगी हुई है. बदमाश की पहचान रोसड़ा के बटहा गांव निवासी मनीष कुमार उर्फ मणिया और बेगूसराय के चेरियाबरियारपुर निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है.

एसपी विनय तिवारी ने दी जानकारी

घटनास्थल के पास एसपी विनय तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने  बताया कि हत्या के दौरान हाथापाई में बदमाश रोहित भी जख्मी हो गया था. उसे पेट में गोली लगी थी. वह बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहा था,  जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी ने माना है कि किराना कारोबारी के साथ बीते वर्ष दो बार लूट की घटना हुई थी, लेकिन उक्त घटनाओं में तत्कालीन थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने सही से काम नहीं किया. पूर्व की घटना में अगर अपराधी पकड़ लिए गए होते तो हत्या की इस घटना को टाला जा सकता था. पूर्व थानाध्यक्ष की लापरवाही को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

'घटना में पांच बदमाश थे शामिल'

एसपी ने बताया कि इस घटना में बेगूसराय जिला के चेरियाबरियापुर थाना क्षेत्र के तीन और समस्तीपुर जिला के दो बदमाश शामिल थे. घटना में शामिल पांचों बदमाश की पहचान कर ली गई है. एसपी ने बताया कि इस घटना में बेगूसराय के मनीष महतो, अमित कुमार व रोहित कुमार तीनों चेरियाबरियापुर का रहने वाला है. इसके अलावा रोसड़ा रविंद्र सहनी और बटहा रोसड़ा का मनीष कुमार उर्फ मणिया ने मिल कर घटना को अंजाम दिया था.

एक बदमाश को भी लगी थी गोली- एसपी

आगे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 18 अक्टूबर की रात जब किराना कारोबारी अमित चौधरी और सुमित चौधरी दुकान बंद कर लौट रहा था तो इन बदमाशों ने दो बाइकों से पीछा किया. पोखर के पास ओवरटेक कर लूटपाट शुरू कर दी, जिसका दोनों भाई ने प्रतिरोध किया और बदमाशों से भीड़ गए. सुमित एक बदमाश को पकड़ पर मारपीट कर रहा था. इसी दौरान पीछे से दूसरी बाइक पर आए बदमाशों ने दोनों को गोली मारी दी. इस घटना में एक बदमाश रोहित को भी पेट में गोली लग गई, जिसे उसका साथी लेकर फरार हो गए थे.

पुलिस अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी

पुलिस कप्तान ने बताया कि घटनास्थल पर मिले साक्ष्य और सीसीटीबी फुटेज के आधार पर बटहा रोसड़ा के मनीष को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ की गई तो उसने अन्य बदमाशों का नाम बताया. बेगूसराय में उपचार करा रहे रोहित को भी पकड़ लिया गया है. हालांकि उसे अभी पुलिस की सुरक्षा में हॉस्पिटल में रखा गया है. इस कांड में फरार मनीष महतो, अमित और रविंद्र सहनी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बता दें कि बीते 18 अक्टूबर की रात बदमाशों ने रोसड़ा थाना क्षेत्र के पांचूपुर चोरवा पोखर के पास दुकान बंद कर घर लौट रहे दो व्यवसायी भाई पवड़ा गांव निवासी मणिकांत चौधरी के पुत्र सुमित कुमार चौधरी (36 वर्ष) व अजित कुमार चौधरी (32 वर्ष) को गोली मारी थी, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी.

ये भी पढे़ं: BPSC 67th Result: बीपीएससी ने जारी किया 67वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, यहां है डायरेक्ट लिंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget