एक्सप्लोरर

बिहार सरकार की इस खास योजना का 60 हजार लोग उठा सकते हैं फायदा, मिलेगा 2-2 लाख का अनुदान

Bihar News: बिहार के मंत्री नीतीश मिश्र ने कहा कि हमारी प्राथमिकता ये सुनिश्चित करना है कि हर योग्य व्यक्ति इस बिहार लघु उद्यमी योजना का लाभ उठा सके. इसके लिए 18 से 50 वर्ष के लोग आवेदन कर सकते हैं.

Bihar Latest News: बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र ने बुधवार को कहा कि लघु उद्यमी योजना के तहत वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान छह हजार रुपये से कम मासिक आय वाले करीब 60,000 लोगों को अनुदान के तौर पर दो लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा और इसके लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत कर दी गई है.

पटना में बुधवार को लघु उद्यमी योजना के ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए मिश्र ने कहा कि इस योजना के तहत 2024-25 के दौरान छह हजार रुपये से कम मासिक आय वाले करीब 60,000 लोगों को दो लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ वे लोग उठा सकते हैं जो राज्य सरकार द्वारा कराए गए जाति आधारित गणना में 6,000 रूपये तक मासिक आय के तौर चिन्हित किए गए हैं.

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम
मंत्री मिश्र ने कहा कि यह योजना राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वरोजगार प्रदान करने और बेरोजगारी दर को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि बिहार लघु उद्यमी योजना राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उद्यमशीलता कौशल को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है. हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हर योग्य व्यक्ति इस योजना का लाभ उठाए और अपने पैरों पर खड़ा हो सके. 

18 से 50 वर्ष तक के लोग कर सकते हैं आवेदन
उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र ने यह भी स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या लिंग से संबंधित हो, आवेदन कर सकता है. मिश्र ने कहा कि 19 फरवरी से पोर्टल शुरू हो गया है. इस पोर्टल के माध्यम से अंतिम तिथि पांच मार्च तक इच्छुक व्यक्ति जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष तक है, आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान लगभग 300 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी.

यह भी पढ़ें: भागलपुर में प्रेमी को बनाया बंधक, छात्रा को झाड़ियों में ले जाकर किया गैंगरेप, चारों आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget