एक्सप्लोरर

दशकों से बंद पड़ी हैं सिवान की चीनी मिल, बदहाली की जिंदगी जी रहे किसान और कर्मी

चांप गांव के रहने वाले विजय शंकर पाठक चीनी मिल के सुरक्षा में तैनात थे. 37 वर्षों तक लगातार ड्यूटी करते रहे और मिल के सामानों की रक्षा की. लेकिन 2015 में उनकी मौत हो गयी. मौत के बाद भी उनके बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है.

सिवान: सूबे में इन दिनों चीनी मिलों के बंद होने के मुद्दे पर  हाय तौबा मचा हुआ है. विपक्ष सरकार को इस मुद्दे पर लगातार घेर रही है. मुद्दे पर विचार करना जरूरी भी है क्योंकि चीनी मिलों के बंद होने की वजह से किसानों और मिलों में काम करने वाले कर्मियों की जिंदगी बदहाल हो गयी है. बिहार के सिवान में तीन-तीन चीनी मिल हैं, जो दशकों से बंद पड़ी हुई हैं. इन मीलों में हजारों लोग काम करते थे. लेकिन मिल के बंद हो जाने से मजदूर, कर्मचारी और गन्ने की खेती करने वाले किसान भी बेरोजगार हो गए हैं.

बता दें कि 1939 में सिवान में तीन चीनी मिलों की शुरुआत की गई थी. इनमें एसकेजी शुगर मिल, पचरुखी शुगर मिल, न्यू शुगर मिल शामिल हैं. उस वक्त सिवान में 15 से 20 हजार हेक्टेयर तक गन्ने की खेती हुआ करती थी, लेकिन एक-एक कर साल 1994 के आसपास तीनों चीनी मिल बंद हो गईं और वहां काम करने वाले हजारों कर्मचारी बेरोजगार हो गए. साथ ही हर साल करीब 90 लाख क्विंटल तक गन्ने का उत्पादन करने वाले किसान भुखमरी के कगार पर आ गए. बंद चीनी मिल ने कई कर्मचारियों की जिंदगी बर्बाद कर दी.

मिल की सुरक्षा करते हुई हो गयी मौत

पचरुखी प्रखंड के चांप गांव निवासी विजय शंकर पाठक चीनी मिल के सुरक्षा में तैनात थे. 37 वर्षों तक लगातार ड्यूटी करते रहे और मिल के सामानों की रक्षा की. 2012-13 में भू-माफियाओं ने मिल की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की, इस दौरान कई राउंड गोलियां भी चलीं. लेकिन विजय शंकर पाठक बिना डरे मिल की सुरक्षा करते रहे और 2015 में उनकी मृत्यु हो गया.

इसके बावजूद आज तक 37 वर्षों के बकाया पेमेंट का भुगतान नहीं हो पाया है. उनके बेटे धर्मेंद्र पाठक ने कहा कि घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है. बहन की शादी करनी है, लेकिन पैसे नहीं होने की वजह से शादी में दिक्कतें आ रही हैं. कई बार कार्यालय और नेताओं के पास चक्कर लगाए, इसके बावजूद आज तक भुगतान नहीं हो पाया.

किसानों का भी हुआ बुरा हाल

सिवान के तीनों चीनी मिलों बंद होने के कारण जहां मिलों में काम करने वाले कर्मचारी बदहाल हैं. वहीं, सिवान के किसान भी इस समस्या से काफी परेशानी हैं. गौरतलब है कि सिवान की भूमि गन्ने की खेती के लिए काफी उपजाऊ है, जिसके मद्देनजर जिले में तीन-तीन चीनी मिलों की स्थापना कराई गई थी. लेकिन अब गन्ने की खेती करने वाले किसान बदहाली का दंश झेल रहे हैं.

बहरहाल, सिवान जो कभी एक औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, आज वहां एक छोटा कारखाना भी नहीं है. जबकि तीन-तीन चीनी मिल, एक सूत फैक्ट्री, एक चमड़ा फैक्ट्री बंद पड़ी हुई हैं. ऐसे में अगर आज भी सरकार इस तरफ योजनाबद्ध तरीके से पहल करती तो किसानो को बड़े-बड़े न सही छोटे उद्योगों के रूप में रोजगार मुहैया कराया जा सकता है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: स्वास्थ्य विभाग ने मृतक डॉक्टर को बनाया सिविल सर्जन, अब मंत्री ने दी ये सफाई JDU के पूर्व MLA की पार्टी नेताओं को सलाह, संगठन को करिए मजबूत, कभी भी टूट सकता है गठ
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget