एक्सप्लोरर

Watch: 'मार कइसे देबऽ...', सीवान का 'रंगबाज' होमगार्ड जवान, जमीन विवाद में जमकर लहराया कट्टा, Video Viral

सीवान एसपी ने बताया कि पत्रकारों द्वारा वीडियो संज्ञान में लाया गया है. वीडियो की जांच की जाएगी. अगर वीडियो में दिख रहा शख्स होमगार्ड का जवान होगा तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सीवान: बिहार के सीवान जिले का एक वीडियो इनदिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में कट्टा लेकर बार-बार मारने की धमकी दे रहा है. साथ ही उसके साथ कुछ और लोग भी दिख रहे हैं, जो हाथों में तेजधार हथियार लिए हुए हैं और बार-बार किसी को मारने के लिए बोल रहे हैं. जमीन विवाद में हथियार प्रदर्शन का ये वायरल वीडियो जिले के दुरौंधा थाना क्षेत्र के रामगढ़ा पंचायत के मखदुमपुर गांव का बताया जा रहा है.
 
एसपी ने कार्रवाई की कही बात
 
वहीं, वायरल वीडियो में हाथों में कट्टा लिए दिख रहा शख्स जिला यादव का बेटा सुमन यादव बताया जा रहा है, जो सीवान में होमगार्ड के जवान के तौर पर कार्यरत है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. इधर, इस संबंध में जब सीवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पत्रकारों द्वारा वीडियो संज्ञान में लाया गया है. वीडियो देखने के बाद जांच की जाएगी. एसपी ने कहा कि अगर वीडियो में दिख रहा शख्स होमगार्ड का जवान होगा तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उसे जेल भी भेजा जाएगा. 
 

 
 
होमगार्ड जवान ने कानून को दिखाया ठेंगा
 
दो मिनट 51 सेकंड के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार होमगार्ड जवान खुलेआम हाथों कट्टा लेकर बार-बार लोगों को मारने की धमकी दे रहा है. वहीं, उसके साथ कुछ और लोग भी मौजूद हैं, जो हाथों में तेज धार हथियार लिए हुए हैं. वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि होमगार्ड जवान को कानून का थोड़ा भी खौंफ नहीं है. यही वजह है कि वो खुलेआम कट्टा लहरा रहा है और धमकी दे रहा है.
 
यह भी पढ़ें -
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget