एक्सप्लोरर

सीवान में मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, आरोपी के परिजनों ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल

Bihar Crime News: मामला सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के इंदौली गांव का है. बदमाश का नाम प्रमोद यादव है. उसके पास से एक कट्टा, दो खोखा और दो जिंदा गोली बरामद हुई है.

Bihar News: बिहार के सीवान में बुधवार (26 फरवरी) की रात मुठभेड़ हो गया. इस मुठभेड़ में एक बदमाश प्रमोद यादव को पैर में गोली लग गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रमोद यादव के पास से एक कट्टा, दो खोखा और दो जिंदा गोली बरामद हुई है. प्रमोद यादव के पिता परमानंद यादव ने मुठभेड़ को लेकर पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं. 

पूरा मामला सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के इंदौली गांव का है. प्रमोद यादव के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह हथियार के साथ अपने साथियों को लेकर छुपा हुआ है. किसी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा है. सूचना मिलने के बाद एसआईटी के साथ महाराजगंज थाने की पुलिस इंदौली गांव पहुंची. यहां से प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि इंदौली गांव में उसने हथियार छुपाकर रखा है.

आरोपी पर कई मामले दर्ज

हथियार की बरामदगी को लेकर पुलिस जब प्रमोद यादव को लेकर उस स्थान पर पहुंची तभी उस जगह से हथियार निकालकर उसने (प्रमोद) पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की. इस फायरिंग में अपराधी प्रमोद को पैर में गोली लगी. मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश प्रमोद यादव पर हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, रंगदारी जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं.

अपराधी के पिता ने खड़े किए सवाल

मुठभेड़ को लेकर आरोपी के पिता परमानंद यादव ने पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सोमवार को ही प्रमोद को पुलिस ने सादी वर्दी में उठा लिया था. उस वक्त दारौंदा और महाराजगंज थाने की पुलिस साथ में थी. सोमवार को हम लोग थाने के चक्कर लगा रहे थे कि हमारा लड़का कहां है. इसके बाद बुधवार की रात को करीब दोबजे पता चला कि महाराजगंज और दारौंदा थाने की पुलिस उनके लड़के को पटक-पटककर पीट रही. उसके बाद उसे गोली मार दी गई. हम लोगों ने जब इसका विरोध किया तो हम लोगों के गाली-गलौज कर पुलिस ने भगा दिया. इसके बाद प्रमोद को गाड़ी में बैठाकर ले गए. 

परमानंद यादव का कहना है कि उसके लड़के के खिलाफ जितने केस थे सभी में उसे बेल मिल गई है. मामले में महाराजगंज के एसडीपीओ राकेश रंजन ने बताया कि हम लोग गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए गए थे. गिरफ्तारी के बाद वो पुलिस पर फायरिंग करने लगा. बचाव के क्रम में उसे पैर में गोली लगी है. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. उसके पास से कई हथियार जब्त किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत की बात में कितना दम? ‘महीन’ बयान से बिहार में सियासी घमासान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता
जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता
अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा
अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget