एक्सप्लोरर

Bihar News: सीवान में सीएसपी से लूट के दौरान बदमाशों ने महिला कर्मी को मारी गोली, इलाके में सनसनी

Siwan News: मामला सिसवन थाना क्षेत्र का है. लूट की घटना के दौरान गोली से घायल महिला कर्मी की पहचान कचनार गांव निवासी मोलादीन साईं की पुत्री शबनम खातून के रूप मे हुई है.

सीवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार पंचायत स्थित बिशनपुर गांव में स्थित एक एसबीआई के सीएसपी से लूट के दौरान बदमाशों ने उसमें कार्यरत एक महिला कर्मी को गोली (Siwan News) मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई. घायल महिला कर्मी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव निवासी मोलादीन साईं की पुत्री शबनम खातून के रूप मे हुई है. वहीं, इस दौरान बदमाशों ने सीएसपी से करीब दो लाख रुपए लूटकर फरार हो गए. घटना शनिवार की दोपहर की है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई.

महिला कर्मी के पैर के ऊपरी हिस्से में लगी है दो गोली

मिली जानकारी के अनुसार सीएसपी केंद्र पर बदमाशों ने फायरिंग कर करीब दो लाख रुपए लूट ली. इस घटना में सीएसपी केंद्र पर मौजूद महिला कर्मी शबनम खातून के पैर के ऊपरी हिस्से में दो गोली लगी है. हंगामा होते देख बदमाश अपना बचाव करते हुए किसी तरह वहां से भाग खड़े हुए. घायल शबनम खातून को इलाज के लिए सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है. एसबीआई सीएसपी केंद्र के संचालक राकेश कुमार सिंह बताए जा रहे हैं.

फिल्मी स्टाइल में पहुंचे थे बदमाश

स्थानीय लोगों ने बताया कि बदमाश फिल्मी स्टाइल में बैग और हेलमेट लगाकर सीएसपी केंद्र पर पहुंचे थे. उसके बाद पिस्तौल निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी. बदमाश सीएसपी केंद्र से लूट करना चाह रहे थे तो इसका विरोध महिला कर्मी शबनम खातून ने की. इस पर बदमाशों उसे गोली मार दी. गोली लगने के बाद शबनम की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

क्या बोले थानाध्यक्ष

इस पूरी घटना पर सिसवन थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. उससे बदमाशों की पहचान की जा रही है. फुटेज के अधार पर चिन्हित कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी जाएगी. इस घटना को जिसने भी अंजाम दिया है उसे हर हाल में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा जाएगा.

ये भी पढे़ं: Bihar News: बेगूसराय में शिवलिंग तोड़े जाने से भारी बवाल, आक्रोशित लोगों ने NH31 जामकर किया हंगामा, स्थिति तनावपूर्ण 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget