एक्सप्लोरर

सिवानः एंबुलेंस विवाद पर आया MLC टुन्ना पांडेय और पूर्व MLA रमेश सिंह का बयान, दोनों ने कही यह बातें  

सिवान में एंबुलेंस खरीदारी में करोड़ों के घोटाले के आरोप के बाद उसकी जांच शुरू हो गई है. डीएम अमित पांडेय ने कहा कि मामला सामने आया है. तीन लोगों ने टेंडर डाला था जिसमें इंद्राशन ट्रेडिंग कंपनी को टेंडर दिया गया था. तीन से चार सप्ताह में जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

सिवानः स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के गृह जिले सिवान में एंबुलेंस खरीदारी में करोड़ों के घोटाले के आरोप के बाद उसकी जांच शुरू हो गई है. खरीदी गई एक एंबुलेंस की कीमत 22 लाख रुपये बताई गई है. वहीं आरोप लगा है कि एक एंबुलेंस सात लाख रुपये की ही है. यह आरोप रघुनाथपुर के पूर्व विधायक विक्रम कुंवर ने लगाया है.

इस संबंध में जीरादेई के पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एंबुलेंस की खरीदारी में उनलोगों की भूमिका ही नहीं है. उनलोगों ने सिर्फ एंबुलेंस की खरीदारी के लिए अपने लेटर पैड पर लिखकर दे दिया था. अब विभागीय अधिकारी ही बताएंगे कि कैसे खरीदारी हुई है.

टुन्ना पांडेय ने कहा- हमने सिर्फ लेटर पैड पर लिखा था

वहीं, इस आरोप पर एमएलसी टुन्ना पांडेय ने भी कहा कि सिर्फ लेटर पैड पर लिखकर दिया गया था. विभाग को ही पता है कि कहां से एंबुलेंस खरीदी गई और किसको टेंडर दिया गया था. उनके फंड से 17 एंबुलेंस के लिए राशि दी गई है जिसमें छह एंबुलेंस अभी चल रही हैं.

तीन से चार सप्ताह में जांच के बाद होगी कार्रवाई

डीएम अमित पांडेय ने कहा कि मामला सामने आया है. तीन लोगों ने टेंडर डाला था जिसमें इंद्राशन ट्रेडिंग कंपनी को टेंडर दिया गया था. तीन से चार सप्ताह में जांच कर कार्रवाई की जाएगी. वो कोई सिर्फ ढांचा नहीं है बल्कि उसमें कई उपकरण हैं. उपकरण को अखबारों में प्रचार के तहत ही टेंडर दिया गया फिर भी जो भी मामला आया है उसकी जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 

Coronavirus: बिहार में 24 घंटे में मिले 1,113 नए संक्रमित, तीसरी लहर को देखते हुए तैयारी में जुटे मंगल पांडेय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget