एक्सप्लोरर

Coronavirus: बिहार में 24 घंटे में मिले 1,113 नए संक्रमित, तीसरी लहर को देखते हुए तैयारी में जुटे मंगल पांडेय

बिहार में पांच मई से लगाए गए लॉकडाउन के बाद अबतक का है यह सबसे कम मामला.बीते 24 घंटे में 3,196 लोगों ने कोरोना को हराया है, एक्टिव केस की संख्या हुई 16,235.

पटना: बिहार में दो से आठ जून तक एक बार फिर से लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. लॉकडाउन की वजह से जिस तरह से बिहार में नए संक्रमितों में कमी आई है उसमें बिहार सरकार कोई लापरवाही नहीं चाहती है जिसको देखते हुए एक जून के बाद भी लॉकडाउन को जारी रखने का निर्णय लिया गया.

इधर, सोमवार को ही इस लॉकडाउन को बढ़ाए जाने के बाद बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना के संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए कार्ययोजना को लेकर बैठक की. इस दौरान बेहतर करने पर विचार किया गया.

वहीं, दूसरी ओर बिहार में बीते 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सिर्फ 1,113 नए संक्रमितों की पहचान की गई है. बिहार में पांच मई से लगाए गए लॉकडाउन के बाद अबतक का यह सबसे कम मामला है. इसके पहले 30 मई को 1,475, वहीं 29 मई को 1,491 तो 28 मई को 1,1785 नए संक्रमित मिले थे.

बिहार में रिकवरी रेट बढ़कर हुई 96.67

बीते 24 घंटे में बिहार में 3,196 लोगों ने कोरोना को हराया है. अब एक्टिव मरीजों की संख्या सिर्फ 16,235 है. बिहार में एक्टिव केस की संख्या में हर दिन गिरावट हो रही है. अब तक 6,85,362 मरीज इस वायरस से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेट 96.97 प्रतिशत हो गई है. बीते 24 घंटे में बिहार में कुल 1,01,033 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की गई है.

शेखपुरा में नहीं मिला एक भी नया संक्रमित

सोमवार को अररिया में 29, अरवल में 06, औरंगाबाद में 11, बांका में 05, भागलपुर में 31, भोजपुर में 05, बक्सर में 04, ईस्ट चंपारण में 22, जमुई में 04, जहानाबाद में 17, कैमूर में 03, खगड़िया में 17, किशनगंज में 23, लखीसराय में 13, मधेपुरा में 19, मधुबनी में 47, मुंगेर में 37, नवादा में 12, रोहतास में 08, सहरसा में 37, सारण में 33 नए मरीज मिले. शेखपुरा में एक भी नहीं मिला.

पटना में मिले नए 164 कोरोना के मरीज

इसके अलावा दरभंगा में 25, सुपौल में 49, समस्तीपुर में 41, पूर्णिया में 44, मुजफ्फरपुर में 56, नालंदा में 49, वैशाली में 24, शिवहर में 17, सीतामढ़ी में 16, गया में 17, वेस्ट चंपारण में 29, सिवान में 14, गोपालगंज में 62, कटिहार में 55, पटना में 164 और बेगूसराय में 55 नए मरीज मिले हैं.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः फाइनेंस कंपनी के कर्मी को लूटने वाले 5 दिन के अंदर किए गए गिरफ्तार, लूट की कुछ राशि भी बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget