एक्सप्लोरर

Punaura Dham: पुनौरा धाम में भूमि अधिग्रहण का काम शुरू, पर्यटन विभाग की टीम और DM ने किया निरीक्षण

Sitamarhi Punaura Dham: पुनौरा धाम मंदिर के विकास के लिए 72.47 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है. सुविधा बेहतर होने के कारण पुनौरा धाम में श्रद्धालु और पर्यटक अधिक संख्या में आएंगे.

Punaura Dham News: मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी जिला के पुनौरा धाम मंदिर के आसपास बेहतर पर्यटकीय सुविधाओं के विकास एवं आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए 50 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. शनिवार (22 जून) को पर्यटन विभाग की टीम ने सीतामढ़ी के जिला पदाधिकारी रिची पांडेय के साथ स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने मंदिर के करीब 50 एकड़ भूमि को अधिग्रहण के लिए चिह्नित करते हुए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को इस दिशा में कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए.

दरअसल, मार्च में राज्य कैबिनेट से भूमि अधिग्रहण की सैद्धान्तिक मंजूरी मिली थी. इसके बाद पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने कार्य शुरू कर दिया है. पुनौरा धाम के विस्तार के लिए स्थल जांच के क्रम में बिहार पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक अभिजीत कुमार, जिला भू-अर्जन अधिकारी विनोद प्रसाद सिंह समेत कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

अयोध्या से पुनौरा धाम को जोड़ने के लिए बन रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

वर्तमान में रामायण परिपथ के अंतर्गत अयोध्या आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक निश्चित रूप से मां जानकी की जन्म भूमि के दर्शन के लिए पुनौरा धाम पहुंचते हैं. अयोध्या से पुनौरा धाम जोड़ने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग भी बनाया जा रहा है. पर्यटन विभाग के अधिकारी बताते हैं कि सुविधा बेहतर होने के कारण पुनौरा धाम में श्रद्धालु और पर्यटक अधिक संख्या में आएंगे. सुविधा के लिए कई पर्यटकीय आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कराया जाना है.

72.47 करोड़ रुपये की योजना को दी गई है मंजूरी

पर्यटन विभाग की ओर से पुनौरा धाम मंदिर के विकास के लिए 72.47 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है. इस योजना के तहत परिक्रमा पथ, सीता वाटिका, लव-कुश वाटिका, जानकी महोत्सव क्षेत्र का विकास, सुंदर वास्तुशिल्प से सुसज्जित दीवारें, पार्किंग और अन्य पर्यटकीय सुविधाओं का विकास वर्तमान में किया जा रहा है. इससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी और सरकार को राजस्व मिलेगा. साथ ही आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और व्यापार की संभावनाएं भी सृजित होंगी.

यह भी पढ़ें- Anti Paper Leak Law: एंटी पेपर लीक कानून पर बिहार BJP के इस नेता ने दे दिया बड़ा बयान, मचा बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget