एक्सप्लोरर

Sitamarhi CO Arrested: बिहार के सीतामढ़ी में 25 हजार रुपये घूस ले रहा था सीओ, निगरानी की टीम ने किया गिरफ्तार

Sitamarhi News: रिश्वतखोर अधिकारी को कैलाशपुरी स्थित आवास से पकड़ा गया है. निगरानी के अधिकारी गोपाल कृष्ण ने सीओ चंद्रजीत प्रकाश की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

सीतमाढ़ी: बिहार में लगातार कार्रवाई के बाद भी भ्रष्ट सरकारी कर्मचारी या अधिकारी घूस लेने से बाज नहीं आ रहा हैं. विजिलेंस की टीम ऐसे कर्मचारी और अधिकारियों पर सख्ती से नजर रख रही है. इसी कड़ी में मंगलवार (20 जून) की सुबह सीतामढ़ी के डुमरा सीओ चंद्रजीत प्रकाश को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है. टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

25 हजार रुपये रिश्वत की राशि के साथ पकड़ा गया है. बताया गया कि इस रिश्वतखोर अधिकारी को कैलाशपुरी स्थित आवास से पकड़ा गया है. सीओ की गिरफ्तारी की खबर धीरे-धीरे फैल गई और सोशल मीडिया पर सर्किल ऑफिसर के बारे में तरह-तरह की बातें होने लगीं.

आदेश को नजरअंदाज करता था सीओ

निगरानी के अधिकारी गोपाल कृष्ण ने सीओ की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. बताया गया कि डुमरा के रामपुर परोरी गांव के गौरीशंकर सिंह की जमीन का अतिक्रमण कर लिया गया है. उन्होंने डीएम के यहां दो बार वाद दायर कर शिकायत की थी. दोनों बार उनके पक्ष में फैसला हुआ था. साथ ही डुमरा सीओ को अतिक्रमण खाली कराने का आदेश दिया गया था. दोनों आदेश को सीओ द्वारा नजरअंदाज कर दिया गया था.

निगरानी में की गई थी रिश्वत मांगने की शिकायत

बताया गया कि डुमरा अंचलाधिकारी चंद्रजीत प्रकाश जिलाधिकारी के आदेशों की अवहेलना करते थे. यानी आवेदक की सीओ एक नहीं सुनते थे. इसके बाद जाकर आवेदक ने निगरानी विभाग से इसकी शिकायत की थी. आज मंगलवार की निगरानी की टीम ने सीओ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया.

कहा जा रहा है कि गौरीशंकर ने सीओ से कहा था कि अतिक्रमणमुक्त कराने के बदले में जो कहेंगे वह दिया जाएगा. यह सुनकर सीओ ने हां कर दिया था. 50 हजार रुपये में डील की बात कही गई थी. इसके बाद गौरीशंकर ने ही शिकायत कर दी.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar TN Visit: अचानक बदल गया CM नीतीश का प्लान, तमिलनाडु का दौरा रद्द किया, सामने आई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget