एक्सप्लोरर

Bihar Police Sipahi Bharti Paper Leak: दिल्ली में रहता है सिपाही भर्ती पेपर लीक का मास्टरमाइंड, गिरफ्तार सेटर ने खोले राज

Lakhisarai News: पेपर लीक मामले में एसआईटी ने लखीसराय से चंदन को गिरफ्तार किया है. चंदन कुमार की गिरफ्तारी सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के जकड़पुरा गांव से हुई है.

लखीसराय: बिहार के अलग-अलग जिलों में एक अक्टूबर को हुई सिपाही भर्ती की परीक्षा में पेपर लीक होने की खबर सामने आई थी. इस मामले में कई सॉल्वर गैंग के सदस्य पकड़े गए जिसके पहले दिन की दोनों पालियों की परीक्षा भी रद्द कर दी गई. इस मामले में गिरोह के एक सदस्य को लखीसराय में पकड़ा गया है. इसके तार दिल्ली से जुड़ रहे हैं. मास्टरमाइंड दिल्ली में रहता है. बुधवार (04 अक्टूबर) को एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है.

चंदन के पास से मिले मोबाइल और दस्तावेज

गिरफ्तार चंदन ने पुलिस के सामने कई राज खोले हैं. इस पूरे मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. एसआईटी ने लखीसराय से चंदन को गिरफ्तार किया है. एसपी पंकज कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि चंदन कुमार की गिरफ्तारी सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के जकड़पुरा गांव से हुई है. चंदन की गिरफ्तारी के बाद उसके मोबाइल फोन और उसके पास से बरामद महत्वपूर्ण दस्तावेज से यह साफ हो गया है कि इसका प्रश्न पत्र लीक मामले में बड़ा हाथ था.

खाते में मिले 16 लाख रुपयों को किया गया फ्रीज

एसपी पंकज कुमार ने बताया कि चंदन के बैंक एकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है‌, जिसमें 16 लाख रुपये मिले हैं. चंदन ने पुलिस को बताया है कि प्रश्न पत्र लीक मामले का मास्टरमाइंड दिल्ली में रहकर इस बड़े खेल को अंजाम देता है. वहां वह सरकारी नौकरी करता है. एसपी ने कहा कि इस मामले में 13 लोगों को परीक्षा के दिन ही पकड़ा गया था जिसे बाद में जेल भेज दिया गया था.

अब तक 14 सेटर को भेजा गया जेल

एसपी ने बताया कि परीक्षा के दिन जिले के सूर्यगढ़ा, मेदनीचौकी, माणिकपुर और किऊल थाना क्षेत्र के कुल 13 सेटर को जेल भेजा गया था. अब तक कुल 14 गिरफ्तारी हुई है. इन सेटरों के पास से पुलिस ने 18 मोबाइल, पांच चारपहिया वाहन, दो माइक्रो प्रिंटर सहित आंसर शीट एवं अन्य कागजात बरामद किए हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Caste Survey: जातीय गणना के आंकड़ों पर तारकिशोर प्रसाद ने उठाए सवाल, लालू-नीतीश को लेकर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget