एक्सप्लोरर

Sharda Sinha Death: पटना में होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार, जाते-जाते बेटे को बता गईं अंतिम इच्छा

Sharda Sinha Died: आज बुधवार को दिल्ली से पार्थिव शरीर पटना आएगा तो अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. कल यानी गुरुवार (07 नवंबर) को अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Sharda Sinha News: बीमारी से लगातार लड़ने के बाद देश भर में चर्चित बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा का बीते मंगलवार (05 नवंबर) को निधन हो गया. दिल्ली स्थित एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली. आज (बुधवार) सुबह 9.40 की फ्लाइट से उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया जाएगा. अभी करीब डेढ़ महीने पहले उनके पति का भी निधन हुआ था. उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने पत्रकारों से बताया है कि उनकी मां (शारदा सिन्हा) की अंतिम इच्छा क्या थी.

दिल्ली में मंगलवार की रात पत्रकारों से बात करते हुए अंशुमान ने कहा कि मातृ शोक से बड़ा कुछ नहीं हो सकता है. छठ उनके (शारदा सिन्हा) दिल के बहुत करीब था. उन्होंने जब पहली बार छठ किया था तो घर-आंगन से ही गीतों को उठाया था. 1978 में उनका पहला छठ का एल्बम रिलीज हुआ था. अब तक और इस अस्पताल (एम्स) तक छठ की यात्रा निरंतर चली है. उनकी इच्छा थी कि जहां पिता का अंतिम संस्कार हुआ था वहीं उनका भी किया जाए. 

पटना के गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार का प्रयास: अंशुमान

अंशुमान सिन्हा ने कहा कि इस पर विचार हो रहा है. उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ महीने पहले पिता के निधन के बाद पटना के गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ था. उसी जगह पर अब मां का अंतिम संस्कार किया जाए तो दोनों को आत्मा की शांति मिलेगी. इसलिए पटना ही विचार किया गया है. गुलबी घाट का ही प्रयास रहेगा. 

आज नहीं होगा अंतिम संस्कार, लोग कर सकेंगे अंतिम दर्शन

बता दें कि लोक गायिका शारदा सिन्हा के चाहने वाले बहुत लोग हैं. आज बुधवार को दिल्ली से पार्थिव शरीर पटना आएगा तो अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. ऐसे में आज यानी बुधवार को अंतिम संस्कार नहीं होगा. निर्णय लिया गया है कि कल यानी गुरुवार (07 नवंबर) को अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस बीच जो भी उनके रिश्तेदार हैं या अन्य चाहने वाले लोग हैं वे अंतिम दर्शन कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें- Sharda Sinha Death: राजनीति में आना चाहती थीं शारदा सिन्हा? abp न्यूज़ से कहा था- 'चिराग पासवान हों या तेजस्वी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में EVM बदले गए? प्रशांत किशोर पहुंचे, BJP प्रत्याशी ने भी दी प्रतिक्रिया
बांकीपुर में EVM बदले गए? प्रशांत किशोर पहुंचे, BJP प्रत्याशी ने भी दी प्रतिक्रिया
Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया में वोटिंग फर्स्ट डिविजन के करीब, बांकीपुर में 3 बजे तक 30% से भी कम मतदान
LIVE: दतिया में वोटिंग फर्स्ट डिविजन के करीब, बांकीपुर में 3 बजे तक 30% से भी कम मतदान
राहुल गांधी के बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दी सलाह, 'जिस तरह…'
राहुल गांधी के बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दी सलाह, 'जिस तरह…'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget